Dumka News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संथाल परगना में विधि-व्यवस्था और श्रावणी मेला तैयारियों की समीक्षा की
श्रद्धालुओं के सुलभ जलार्पण हेतु रूट लाइन निरीक्षण निर्देश
डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दुमका एसपी कार्यालय में संथाल परगना की विधि-व्यवस्था तथा राजकीय श्रावणी मेला-2026 की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा कर सख्त निर्देश दिए।
दुमका: शुक्रवार को तदाशा मिश्रा, भा०पु०से०, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, रांची की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुमका के सभाकक्ष में संथाल परगना क्षेत्रांतर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था तथा आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा की गयी।
उक्त बैठक में विधि-व्यवस्था से संबंधित समीक्षा के क्रम में महानिदेशक महोदया द्वारा लूट, डकैती एवं महत्त्वपूर्ण काण्डों के उद्भेदन एवं निष्पादन के संबंध में चर्चा की गयी तथा साईबर अपराध से संबंधित मामले एवं गंभीर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त अपराधियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही क्षेत्र के जिलों में सक्रिय आपराधिक गिरोह एवं उनके सदस्यों की शीघ्र गिरफतारी हेतु भी निर्देशित किया गया एवं नये नियमों के तहत दर्ज काण्डों के समय सीमा के अन्दर निष्पादित करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


