Dumka News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूकदेली में आठवीं के 24 विद्यार्थियों को मिली साइकिल
17 छात्रों और 7 छात्राओं के बीच बंटीं साइकिलें
जामा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूकदेली में कल्याण विभाग द्वारा सत्र 2026-27 के आठवीं कक्षा के 24 विद्यार्थियों के बीच उपप्रमुख पूनम देवी ने साइकिलों का वितरण किया।
दुमका: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूकदेली में शुक्रवार को कल्याण विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जामा प्रखंड की उपप्रमुख पूनम देवी ने वर्ष 2026-27 सत्र की आठवीं कक्षा के 24 छात्र-छात्राओं जिसमें 17 छात्र एवं 7 छात्राएं शामिल है के बीच साइकिल वितरित किया गया।
साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने सरकार की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी।मुख्य अतिथि उपप्रमुख पूनम देवी ने कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण एवं दूर-दराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा उनकी नियमित उपस्थिति भी बढ़ेगी।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


