Dumka News: जिला उद्योग केंद्र में आयातक-निर्यातक कोड पर जागरूकता सह पंजीकरण शिविर आयोजित

DGFT पोर्टल से IEC पंजीकरण प्रक्रिया की दी जानकारी

Dumka News: जिला उद्योग केंद्र में आयातक-निर्यातक कोड पर जागरूकता सह पंजीकरण शिविर आयोजित
(दुमका जिला उद्योग केंद्र)

दुमका जिला उद्योग केंद्र में RAMP योजना के तहत आयातक-निर्यातक कोड (IEC) पर आयोजित कार्यशाला में उद्यमियों को वैश्विक व्यापार और ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी दी गई।

दुमका: राइजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) योजना के अंतर्गत उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला उद्योग केंद्र, दुमका के सभागार में बुधवार को आयातक-निर्यातक कोड (Importer-Exporter Code-IEC) विषय पर एक दिवसीय जागरूकता सह पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के उद्यमियों को आयात-निर्यात से संबंधित प्रक्रियाओं, आयातक-निर्यातक कोड (IEC) के महत्व, पंजीकरण प्रक्रिया तथा वैश्विक बाजार में व्यापार की संभावनाओं से अवगत कराना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उद्योग केंद्र, दुमका के महाप्रबंधक दास कुमार एक्का ने कहा कि वर्तमान समय में स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए आयातक-निर्यातक कोड (IEC) अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उद्यमियों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपने व्यवसाय का विस्तार करने तथा आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित झारखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

शिविर में स्टेट टैक्स ऑफिसर प्रदीप कुमार मेहरा ने निर्यात से संबंधित कर प्रावधानों, जीएसटी अनुपालन एवं व्यापारिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के शाखा प्रबंधक अजीत कुमार ने बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, वित्तीय समावेशन तथा बैंकिंग सहायता के विभिन्न माध्यमों की जानकारी देते हुए उद्यमियों को डिजिटल वित्तीय सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

इज ऑफ डूइंग बिजनेस (EoDB) प्रबंधक मनोज कुमार प्रमाणिक ने आयातक-निर्यातक कोड (IEC) प्राप्त करने की ऑनलाइन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की चरणबद्ध प्रक्रिया तथा डीजीएफटी (DGFT) पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने उद्यमियों को निर्यात व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं प्रोत्साहन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उद्यमियों को आयात-निर्यात व्यवसाय की संभावनाओं, आवश्यक औपचारिकताओं एवं सरकारी सहायता तंत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें निर्यात व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न उद्यमियों एवं इच्छुक व्यवसायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ उठाया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: जिला उद्योग केंद्र में आयातक-निर्यातक कोड पर जागरूकता सह पंजीकरण शिविर आयोजित Dumka News: जिला उद्योग केंद्र में आयातक-निर्यातक कोड पर जागरूकता सह पंजीकरण शिविर आयोजित
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अनाथ बच्चों के बीच मनाया अपना जन्मदिन
Palamu News: जिला निर्वाचन अधिकारी सह DC शेखावत ने बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक में लिया भाग 
Palamu News: उपायुक्त ने चैनपुर के आवासीय बालिका विद्यालयों का किया निरीक्षण
पेपर लीक के जंजाल में युवाओं का भविष्य तबाह: हरमू सरना कॉलेज हॉस्टल में गरजीं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सीसीएल के 'कोल नीर' प्लांट का किया वर्चुअल उद्घाटन
राज्य में घोटालों ही नहीं, 'जांच घोटालों' की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यूजी परीक्षा
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लिया गया संकल्प
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड के युवा पुरस्कार विजेता फिल्मकार, मिली सराहना
Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
Pakur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण