Pakur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

एएसडीडी सूची और घर-घर सत्यापन की समीक्षा की

Pakur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
(डीसी मेघा भारद्वाज निरीक्षण)

पाकुड़ डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मेघा भारद्वाज ने नरोत्तमपुर, वल्लभपुर व कीताझोर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर 23-25 जुलाई तक चलने वाले विशेष मतदाता सत्यापन अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

पाकुड़: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय नरोत्तमपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या-214 एवं 215, मध्य विद्यालय वल्लभपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या-434 एवं 435 तथा कीताझोर स्थित मतदान केंद्र संख्या- 398, 399 एवं 400 का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ-बीएलए-2 बैठक एवं चुनाव पाठशाला में भाग लेकर बीएलओ, बीएलए-2, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद किया। उन्होंने मतदाता सूची को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से एएसडीडी सूची, लंबित प्रपत्रों तथा घर-घर सत्यापन कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  मेघा भारद्वाज ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाकर मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं विश्वसनीय बनाना है।उन्होंने कहा कि जिन पात्र मतदाताओं का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गया है, उनका प्रपत्र भरवाकर जमा कराया जाए। 

जिन मतदाताओं का सत्यापन अब तक नहीं हो सका है अथवा जो बीएलओ एवं बीएलए-2 के स्तर पर भी ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं, उनके लिए अंतिम प्रयास के रूप में दिनांक 23 जुलाई से 25 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान घर-घर संपर्क कर ऐसे मतदाताओं का सत्यापन एवं आवश्यक प्रपत्र प्राप्त किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Pakur News: रथ मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया वृहद विधिक जागरूकता अभियान, बांटे पर्चे

उन्होंने कहा कि एक भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु विशेष कैंपों का आयोजन भी किया जाएगा, जहां पात्र नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने बीएलओ एवं बीएलए-2 को निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करें तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करें।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में गुरुजी शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना की तैयारी तेज, पुराना डीसी मोड़ चुना गया स्थल

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गुणवत्ता के साथ पुनरीक्षण कार्य संपादित करना सभी संबंधित पदाधिकारियों, बीएलओ एवं बीएलए-2 की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, बीएलए-2 एवं स्थानीय नागरिकों का सहयोग इस अभियान की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध अभिलेखों, प्रपत्रों एवं पुनरीक्षण कार्यों का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एईआरओ सह अंचलाधिकारी, पाकुड़ अरविन्द कुमार बेदिया, अतिरिक्त एईआरओ सह कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, बीएलए-2, जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यूजी परीक्षा Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यूजी परीक्षा
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लिया गया संकल्प
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड के युवा पुरस्कार विजेता फिल्मकार, मिली सराहना
Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
Pakur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Pakur News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा टेम्पो जब्त, दो गिरफ्तार
Pakur News: झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने लिट्टीपाड़ा के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Giridih News: डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर गांडेय में क्षतिग्रस्त पुलिया का हुआ निरीक्षण
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
पासवा की कोडरमा प्रखंड इकाई का गठन, प्रवीण मोदी बने अध्यक्ष
Hazaribagh News: एसपी ने किया बरही थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई सख्त और जरूरी दिशा-निर्देश
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की परिवहन विभाग की समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश