पासवा की कोडरमा प्रखंड इकाई का गठन, प्रवीण मोदी बने अध्यक्ष

निजी विद्यालयों के हितों और शिक्षा सुधार पर हुआ मंथन

पासवा की कोडरमा प्रखंड इकाई का गठन, प्रवीण मोदी बने अध्यक्ष
कोडरमा में पासवा की प्रखंड इकाई गठन के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान करते संगठन के पदाधिकारी।

कोडरमा में प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) की प्रखंड इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया। शगुन बैंक्वेट एंड होटल में आयोजित बैठक में प्रवीण मोदी को प्रखंड अध्यक्ष, यतीन्द्र शर्मा को सचिव और आरिफ अंसारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ निजी विद्यालयों के हितों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

कोडरमा; निजी विद्यालयों एवं बच्चों के हितों के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यरत प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की कोडरमा प्रखंड इकाई का गठन बुधवार को शगुन बैंक्वेट एंड होटल में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. बी.एन.पी. बरनवाल ने की। संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार एवं जिला सह-प्रदेश सचिव तौफीक हुसैन ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष दिलीप यादव भी मंचासीन रहे। बैठक में संगठन को प्रखंड स्तर पर अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में प्रवीण मोदी को प्रखंड अध्यक्ष, यतीन्द्र शर्मा को सचिव तथा आरिफ अंसारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं रणजीत पांडेय को संरक्षक, बबीता पांडेय को उपाध्यक्ष और शम्स तबरेज को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण मोदी ने कहा कि निजी विद्यालय सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को बनाए रखने में निजी विद्यालयों का योगदान अहम रहा है। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रखंड इकाई को मजबूत बनाने तथा निजी विद्यालयों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया।बैठक में पल्लव कुमार, दीपक कुमार, सुनीता पांडेय, अजय अग्रवाल, शंकर सिन्हा, सिकंदर यादव, राजेश सिन्हा, अमित कुमार और हफिजुल्लाह सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यूजी परीक्षा Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यूजी परीक्षा
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लिया गया संकल्प
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड के युवा पुरस्कार विजेता फिल्मकार, मिली सराहना
Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
Pakur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Pakur News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा टेम्पो जब्त, दो गिरफ्तार
Pakur News: झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने लिट्टीपाड़ा के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Giridih News: डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर गांडेय में क्षतिग्रस्त पुलिया का हुआ निरीक्षण
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
पासवा की कोडरमा प्रखंड इकाई का गठन, प्रवीण मोदी बने अध्यक्ष
Hazaribagh News: एसपी ने किया बरही थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई सख्त और जरूरी दिशा-निर्देश
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की परिवहन विभाग की समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश