गिरिडीह: धनवार के डिस्कवरी होटल में पुलिस छापा, 2 युवक-2 युवतियां हिरासत में

गिरिडीह: धनवार के डिस्कवरी होटल में पुलिस छापा, 2 युवक-2 युवतियां हिरासत में
धनवार के डिस्कवरी होटल में पुलिस की छापेमारी के बाद जांच करती टीम।

गिरिडीह के धनवार स्थित डिस्कवरी होटल में गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच के बाद होटल को सील कर दिया गया है, जबकि होटल संचालक फरार बताया जा रहा है। मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

गिरिडीह: गिरीडीह जिला के धनवार थाना क्षेत्र में पुलिस ने  डिस्कवरी होटल में चल रही अवैध गतिविधियों का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने होटल से दो युवक और दो युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

 सूत्रों के अनुसार,पुलिस को  होटल में हो रहे  काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। उक्त सूचना के आधार पर धनवार पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली गई, जहां से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद प्रशासन ने होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों युवकों और दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि कथित देह व्यापार का संचालन कब से किया जा रहा था, इसमें होटल प्रबंधन की क्या भूमिका थी तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता पर गहन जांच पड़ताल जारी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान