Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि
भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राजनीति को दी दिशा
भाजपा कोडरमा और डोमचांच नगर मंडल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। विधायक डॉ. नीरा यादव और जिला अध्यक्ष अनूप जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रहित में कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।
कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी कोडरमा नगर मंडल द्वारा विधायक डॉ नीरा यादव के आवास पर तथा डोमचांच नगर मंडल द्वारा सन शाइन स्कूल में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ नीरा यादव उपस्थित थीं।
विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

