Giridih News: महिला भ्रष्टाचार सुधार समिति ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि

चौक के सौंदर्यीकरण और संरक्षण की उठी जोरदार मांग

Giridih News: महिला भ्रष्टाचार सुधार समिति ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि
(बिरसा चौक पर श्रद्धांजलि सभा)

गिरिडीह में महिला भ्रष्टाचार सुधार समिति ने भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि मनाई और बिरसा चौक की जर्जर प्रतिमा व अधूरे सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर नाराजगी जताई। समिति की अध्यक्ष सीता मनी किस्कु और भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 15 नवंबर तक चौक का कायाकल्प नहीं हुआ, तो उग्र जनआंदोलन किया जाएगा।

गिरिडीह: मंगलवार को फूलों झानो तिरला नहावर सुसार बेसी (महिला भ्रष्टाचार सुधार समिति) के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समिति की महिलाओं ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उनके संघर्ष, बलिदान और आदिवासी स्वाभिमान की विरासत को याद किया।

समिति की अध्यक्ष सीता मनी किस्कु ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बिरसा चौक के सौंदर्यीकरण और प्रतिमा के संरक्षण की मांग को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा कि लगभग 26 वर्ष पूर्व स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा आज जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है और उसका स्वरूप धीरे-धीरे टूट रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 नवंबर 2025 को चौक के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास तो किया गया, लेकिन आज तक कार्य अधूरा पड़ा है।

सीता मनी किस्कु ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी 15 नवंबर तक बिरसा चौक का सौंदर्यीकरण और प्रतिमा का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो समिति की महिलाएं धरना देंगी और व्यापक जनआंदोलन शुरू करेंगी। उन्होंने कहा, “भगवान बिरसा मुंडा ने समाज और देश के लिए अपना बलिदान दिया, लेकिन आज हम उनकी प्रतिमा तक की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं, यह बेहद दुखद है।”

इस मौके पर भाजपा नेता सिकंदर हेंब्रम ने कहा कि कई लोग भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर राजनीति करते हैं और उनके जन्मदिवस पर बड़े-बड़े भाषण देकर चले जाते हैं, लेकिन बिरसा चौक के विकास और संरक्षण के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में भगवान बिरसा मुंडा की यह एकमात्र आदमकद प्रतिमा है, जिसकी स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। उन्होंने प्रतिमा के ऊपर स्थायी शेड, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और पूरे स्थल के सौंदर्यीकरण की मांग की।

यह भी पढ़ें: Giridih News: विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर वन में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सोमनाथ केसरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की शहादत को लोग धीरे-धीरे भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस पर प्रशासन और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, लेकिन पुण्यतिथि के अवसर पर बिरसा चौक पर श्रद्धांजलि देने तक नहीं आते। उन्होंने कहा कि जिस चौक का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर है, उसी चौक की बदहाल स्थिति प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा

सोमनाथ केसरी ने मांग की कि वर्तमान जर्जर प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित की जाए, शेड का निर्माण हो, बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था की जाए तथा पूरे चौक को आकर्षक स्वरूप दिया जाए ताकि भगवान बिरसा मुंडा को वह सम्मान मिल सके जिसके वे वास्तविक हकदार हैं।

कार्यक्रम में सुशीला मरांडी, किशूल टुडू, साबूदी मरांडी, नूनका टुडू, सोमनाथ केसरी, सिकंदर हेंब्रम, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, साहेब राम बेसरा, अयांशी केशरी सहित समिति के अनेक सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में उमड़ी भीड़; सुनी गई जन-फरियाद Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में उमड़ी भीड़; सुनी गई जन-फरियाद
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पूरी हुई पूरी तरह पारदर्शी भर्ती
Dhanbad News: मुनिडीह हादसे के पीड़ित परिवारों को मिली राहत, बीसीसीएल ने दिए 10-10 लाख रुपये और नियोजन
Dhanbad News: एएसआई को मिला आधुनिक पुलिसिंग का कड़ा प्रशिक्षण, अनुसंधान पर एसएसपी का जोर
बीआईटी मेसरा में हाइपरस्पेक्ट्रल डेटा और एआई पर संकाय विकास कार्यक्रम का दूसरा दिन
चेहरे और कंधे में गोली लगी, फिर भी आतंकी को मार गिराया, जानिए कीर्ति चक्र विजेता मीनाक्षी सुंदरम की वीरगाथा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की कृषि और पशुपालन विभाग की समीक्षा
Deoghar News: पॉलिटेक्निक के बीबीए-बीसीए सेमेस्टर परीक्षाओं का सफल और कदाचारमुक्त आयोजन
Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव के पास खेत में मिला घायल गिद्ध, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
Hazaribagh News: तलासवर पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित, 608 आवास लाभुकों की सूची सत्यापित
Hazaribagh News: बड़कागांव-टंडवा लाइफलाइन संकट, पसेरिया के पास सालभर से आधी धंसी सड़क, विभाग मौन
Hazaribagh News: उपायुक्त के निर्देश पर ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण