Nirjala Ekadashi 2026 Vrat Niyam: व्रत रखने वाले जरूर जान लें ये 9 नियम, तभी मिलेगा पूरा पुण्य फल

Nirjala Ekadashi 2026 Vrat Niyam: व्रत रखने वाले जरूर जान लें ये 9 नियम, तभी मिलेगा पूरा पुण्य फल
निर्जला एकादशी 2026 व्रत के नियम और भगवान विष्णु की पूजा

Nirjala Ekadashi 2026 Vrat ke Niyam: निर्जला एकादशी का व्रत रखने वालों को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना चाहिए। व्रत का पूरा फल पाने के लिए इन नियमों को मानना अनिवार्य है। आइए जानते हैं निर्जला एकादशी व्रत में क्या करें और क्या न करें।

Nirjala Ekadashi 2026: सभी 24 एकादशियों में निर्जला एकादशी को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। कहा जाता है कि यही एकमात्र व्रत है जो भीम ने अपने पूरे जीवन में किया था। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इस बार निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को रखा जाएगा। इसीलिए इसे भीमसेन एकादशी भी कहते हैं। पद्म पुराण में इस व्रत की विशेष महिमा वर्णित है। पुराण के अनुसार इस दिन कुछ खास नियमों का पालन अनिवार्य है। पंडित राकेश झा से जानते हैं निर्जला एकादशी के नियम।

निर्जला एकादशी व्रत के नियम

1) निर्जला एकादशी में अन्न और जल दोनों का त्याग किया जाता है। इस दिन गेहूं, चावल जैसे अनाज और पानी नहीं पीना चाहिए। हालांकि विशेष परिस्थितियों में जल ग्रहण किया जा सकता है। जो लोग निर्जला व्रत नहीं कर सकते वे शाम को सात्विक फलाहार कर सकते हैं।

2) निर्जला एकादशी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और दिन में सोने से बचना चाहिए।

3) एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। आप तुलसी माता को दीपक जलाकर अर्पित कर सकते हैं। इस दिन तुलसी में जल भी नहीं चढ़ाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Sawan 2026: कब से शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानें चारों सावन सोमवार की तारीखें

4) निर्जला एकादशी का व्रत करने वालों को एकादशी से एक दिन पहले और व्रत वाले दिन चावल नहीं खाने चाहिए।

यह भी पढ़ें: Viral Video: 12 साल से न बैठे, न लेटे! शिवभक्त साधु की तपस्या का वीडियो हुआ वायरल

5) व्रत करने वालों को इस दिन क्रोध से बचना चाहिए और किसी की निंदा या बुराई नहीं करनी चाहिए।

6) निर्जला एकादशी का व्रत रखने वालों को शाम के समय भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और जागरण करना चाहिए।

7) निर्जला एकादशी के दिन ही दान की सामग्री एकत्र करें और द्वादशी तिथि को उसका दान करें।

8) व्रती को जल से भरा कलश, पंखा, चीनी, चने की दाल और चावल आदि का दान करना शुभ माना जाता है।

9) निर्जला एकादशी का व्रत रखने वाले अपना पारण द्वादशी तिथि में ही करें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण संपन्न
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'RESIST' अभियान के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम 
Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान
उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
Nirjala Ekadashi 2026 Vrat Niyam: व्रत रखने वाले जरूर जान लें ये 9 नियम, तभी मिलेगा पूरा पुण्य फल
Dhanbad News: बाघमारा में अवैध खनन के खिलाफ अभियान, सीआईएसएफ-पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी
करमाढीपा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली नशा मुक्त जीवन की शपथ
Koderma News: बेंदी गांव में नशामुक्ति अभियान, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता शिविर
CUET 2026 में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, प्रियांशु कुमार सिंह बने स्कूल टॉपर
Sahebganj News: बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 47 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Giridih News: युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य, नशे से रहें दूर: एसडीएम संतोष गुप्ता