Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षा
अनावश्यक विलंब करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी विधिक कार्रवाई
गिरिडीह समाहरणालय में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों और कार्यकारी एजेंसियों की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इसमें बुनियादी ढांचा योजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तय समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने के विधिक निर्देश दिए गए।
गिरिडीह: जिले में संचालित विकास योजनाओं को गति देने तथा उनके गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, मनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में तकनीकी पदाधिकारियों एवं विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में चल रही आधारभूत संरचना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन को लेकर गहन चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कार्यकारी एजेंसियों द्वारा संचालित योजनाओं की एक-एक कर स्थिति जानी तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति, शेष कार्य, संभावित बाधाओं एवं उनके समाधान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि आम जनता की अपेक्षाओं और सरकार की प्राथमिकताओं से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में इनके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।


स्मृता कुमारी ने सभी कार्यकारी एजेंसियों एवं विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि योजनाओं के निष्पादन में आने वाली किसी भी समस्या की जानकारी समय पर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने नियमित फील्ड विजिट, सतत मॉनिटरिंग एवं समय-समय पर प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में अनावश्यक विलंब, लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी एवं जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आधुनिक तकनीकों एवं बेहतर कार्यप्रणालियों को अपनाने पर बल देते हुए कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता ही सफल विकास कार्यों की पहचान है।
बैठक में IAS प्रशिक्षु, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-1 एवं 2 के कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, विद्युत प्रमंडल सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

