Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से की विधिक अपील

Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान
(स्कूल का नशा मुक्ति अभियान)

कोडरमा के बी आर इंटरनेशनल स्कूल, चाराडीह द्वारा विभिन्न पंचायतों में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। इस अभियान में स्थानीय मुखियाओं और स्कूल प्रबंधन ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ व सकारात्मक जीवन अपनाने की विधिक अपील की।

कोडरमा: नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बी आर इंटरनेशनल स्कूल, चाराडीह, कोडरमा द्वारा विभिन्न पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना था।

इस अभियान में विद्यालय के निदेशक ओ पी राय, प्रशासक सुनील कुमार, शिक्षक विकास कुमार तथा शिक्षिकाएं लक्ष्मी कुमारी, इंद्रमणि कुमारी एवं रिया बॉस सहित विद्यालय के बच्चों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन पूरनानगर पंचायत के लोचनपुर गांव, छतरबर पंचायत तथा करमा पंचायत झंडा चौक में किया गया। 

पूरनानगर पंचायत के कार्यक्रम में मुखिया अनिता देवी, छतरबर पंचायत में मुखिया गुलाम मुस्तफा तथा करमा पंचायत झंडा चौक में मुखिया मोनी देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। तीनों पंचायतों के मुखियाओं ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।

विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। हमें मिलकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। प्रशासक सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा और जागरूकता ही नशे के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। बच्चों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देकर ही समाज को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ निकली भव्य प्रभात फेरी

कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित ग्रामवासियों ने भी विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना की तथा बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। अंत में विद्यालय परिवार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh news: नीट परीक्षा को लेकर होटलों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण संपन्न
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'RESIST' अभियान के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम 
Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान
उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
Nirjala Ekadashi 2026 Vrat Niyam: व्रत रखने वाले जरूर जान लें ये 9 नियम, तभी मिलेगा पूरा पुण्य फल
Dhanbad News: बाघमारा में अवैध खनन के खिलाफ अभियान, सीआईएसएफ-पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी
करमाढीपा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली नशा मुक्त जीवन की शपथ
Koderma News: बेंदी गांव में नशामुक्ति अभियान, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता शिविर
CUET 2026 में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, प्रियांशु कुमार सिंह बने स्कूल टॉपर
Sahebganj News: बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 47 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Giridih News: युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य, नशे से रहें दूर: एसडीएम संतोष गुप्ता