राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कमता गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
सुखदेव महतो के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समर्पित कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वे ओरमांझी प्रखंड के कमता गांव स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समर्पित कारसेवक सुखदेव महतो के निधन के उपरांत उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट करते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। सुखदेव महतो रांची जिला अंतर्गत ओरमांझी प्रखंड के कमता गांव के निवासी थे। बताया जाता है कि वे लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। सुखदेव महतो अयोध्या के रामजन्मभूमि आंदोलन में जेल भी गए थे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय सुखदेव महतो का राष्ट्र, समाज एवं सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय रहेगा। इस दुःखद घड़ी में हम सभी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं। प्रभु श्रीराम से उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील उरांव सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्तागण मौजूद रहे

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप