भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करे राज्य सरकार, झूठे मुकदमे तत्काल हो वापस: आदित्य साहू

मृत सीआरपीएफ के जवान लक्ष्मण यादव एवं सहदेव यादव के परिजनों से मिले प्रदेश अध्यक्ष 

भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करे राज्य सरकार, झूठे मुकदमे तत्काल हो वापस: आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने चतरा दौरे के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार और जिला मीडिया प्रभारी काली यादव से मंडल कारा में मुलाकात की।

रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने चतरा में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित बताते हुए राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रांची से चतरा मंडल कारा पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष ने भाजयुमो कोषाध्यक्ष श्रीनिवास एवं जिला मीडिया प्रभारी काली यादव से मुलाकात करने के बाद चतरा सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित किया और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि झारखंड में अवैध जुआ, अपराध और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मामलों पर आवाज उठाने वालों को संरक्षण देने के बजाय उन्हें ही झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, लोकलाज से चलता है परंतु राज्य सरकार लोकलाज को भूल चुकी है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के युवा कार्यकर्ता ने चतरा में हो रहे अवैध खनन, अवैध ढुलाई के विरोध में आवाज उठाया तो कई  प्रकार का आरोप लगाकर उन्हें जेल भेजने का काम किया गया है। श्रीनिवास लगातार स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, अवैध गतिविधियों तथा अधिकारियों की कथित अनियमितताओं को उजागर कर रहे थे। इसके बाद उन्हें लगातार धमकियां दी गईं कि यदि उन्होंने आवाज उठाना बंद नहीं किया तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। दुर्भाग्यपूर्ण है कि वही आशंकाएं आज सच साबित होती दिखाई दे रही हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन आरोपों के आधार पर श्रीनिवास को गिरफ्तार किया गया, उन्हीं मामलों को लेकर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया था। इसके बावजूद प्रशासन ने निष्पक्षता का परिचय देने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई का रास्ता चुना। दूसरी ओर, प्रदेश में सक्रिय बड़े अपराधियों और अवैध कारोबार चलाने वालों के विरुद्ध प्रशासन की निष्क्रियता साफ दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: दो दिवसीय अंतर-विभागीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता 2026-27 का हुआ शानदार शुभारंभ

साहू ने कहा कि यदि कानून के अनुसार कार्रवाई करनी थी तो प्रक्रिया का पालन करते हुए स्थानीय स्तर पर भी कार्रवाई की जा सकती थी, लेकिन जिस प्रकार से उन्हें रांची जाकर गिरफ्तार किया गया, उससे स्पष्ट है कि यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक दबाव और प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है।

यह भी पढ़ें: अवैध वाहन नीलामी मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर अपने कार्यकर्ताओं का राजनीतिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य सरकार प्रशासन का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे जनता देख रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने मांग किया कि श्रीनिवास सहित भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे एवं दुर्भावनापूर्ण मुकदमों की निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें तत्काल वापस लिया जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

उन्होंने कहा कि यदि निर्दोष कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं रुका और झूठे मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो भारतीय जनता पार्टी राज्य भर में लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।

मृत सीआरपीएफ के जवान लक्ष्मण यादव एवं सहदेव यादव के परिजनों से मिले प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू 

इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा विगत दिनों चतरा में अनियंत्रित एवं बेलगाम कोयला परिवहन के कारण हाइवा की चपेट में आकर मारे गए चतरा जिला के ग्राम बिराजपुर निवासी सीआरपीएफ के जवान लक्ष्मण यादव एवं ग्राम देल्हो निवासी सहदेव यादव के आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्माओं के चित्र पर पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। 

मौके पर  साहू ने कहा कि यह अपूरणीय क्षति कभी पूरी नहीं की जा सकती। इस दुःख की घड़ी में पूरा परिवार स्वयं को अकेला न समझे। हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने एवं हर संभव सहयोग का उन्होंने भरोसा दिया। कहा कि यह घटना प्रशासन की लापरवाही और अनियंत्रित कोयला परिवहन व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। अवैध परिवहन एवं ढुलाई के कारण यहां सैकड़ों लोगों की असमय मौत हो चुकी है। कहा कि जनता की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाए जाने की भी मांग की है।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री  मनोज सिंह, सांसद कालीचरण सिंह, विधायक उज्जवल दास, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव भोक्ता सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Pakur News: आईटीआई सोनाजोड़ी में डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
Hazaribagh News: तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का भव्य समापन, ₹5.60 लाख के उत्पादों की हुई रिकॉर्ड बिक्री 
भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़
उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न
Ranchi News: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का दिव्य श्रृंगार, उमड़ी भीड़