बहुराष्ट्रीय कंपनी एक्सेंचर में सीआईटी के 27 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट, शॉर्टलिस्ट होने पर खिले चेहरे

एप्लिकेशन डेवलपर और एसोसिएट इंजीनियर पद पर हुआ चयन

बहुराष्ट्रीय कंपनी एक्सेंचर में सीआईटी के 27 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट, शॉर्टलिस्ट होने पर खिले चेहरे
एक्सेंचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में चयनित कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) के विद्यार्थी एवं संस्थान के पदाधिकारी।

रांची के टाटीसिलवे स्थित कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) के 27 विद्यार्थियों का चयन बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी एक्सेंचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। चयनित छात्रों को एप्लिकेशन डेवलपर और एसोसिएट इंजीनियर पद पर नियुक्त किया गया है।

रांची: टाटीसिलवे स्थित कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) के 27 विद्यार्थियों का चयन देश की प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी एक्सेंचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। चयनित विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के सत्र 2022-26 और 2023-27 के हैं। कंपनी द्वारा इन सभी को एप्लिकेशन डेवलपर और एसोसिएट इंजीनियर के पद पर नियुक्त किया गया है।

सीएसई विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों का कार्यस्थल हैदराबाद होगा तथा पदानुसार उनका वार्षिक वेतन पैकेज 3.5 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक निर्धारित किया गया है। प्लेसमेंट प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए क्यूआर-आधारित ऑनलाइन परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन किया गया था, जिसके बाद शनिवार को सफल विद्यार्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर एक्सेंचर की ओर से एचआर प्रमुख गत्ती संथी कुमारी एवं वासानवी शिवा उपस्थित थीं। वहीं संस्थान की ओर से प्राचार्य डॉ. एल. रंगनाथन, उप-प्राचार्या प्रो. रसिका नवनीत सिंह, डॉ. नवीन सिन्हा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रदीप करमाली, प्रो. अरशद उस्मानी तथा कौशिक चटर्जी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कैंब्रिज ट्रस्ट की चेयरपर्सन श्रीमती जानकी देवी, सचिव अभिषेक सिंह तथा प्रशासनिक निदेशक नवनीत सिंह ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्थान के अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: 'वसुधैव कुटुंबकम्' की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान
दो जिंदा सांप निगल गया शख्स, तीसरे को मारकर अस्पताल पहुंचा; डॉक्टर भी रह गए हैरान
एनजीटी नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां: पाकुड़िया-काजलादाहा सीमा पर बेलगाम बालू माफिया का अवैध कारोबार
सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में 100 फलदार पौधों का वितरण, हरित रांची का लिया संकल्प
हिमांशु हत्याकांड की सीबीआई जांच हो, पुलिस की भूमिका भी कटघरे में: आदित्य साहू
श्रावणी मेला 2026: बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बड़ी बैठक, VIP दर्शन पर पूर्ण रोक
रांची के निजी अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, 22 लाख के बिल ने बढ़ाया विवाद, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
सुशी माइंस में कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, चार बाइक जब्त, तस्करों में हड़कंप
खटिया पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद, उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया SIR-2026 अभियान का निरीक्षण
आंगनवाड़ी कर्मियों को स्थायी कर्मचारी घोषित कर कानूनी अधिकार प्रदान करे झारखंड सरकार: जे.पी. पांडेय
शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्टता का उत्सव: डीपीएस रांची ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
गिरिडीह प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट सेल्फ बुकिंग कियोस्क की सुविधा तत्काल शुरू हो: सुनील कुमार खंडेलवाल