रोजगार
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
Published On
By Mohit Sinha
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक कर जनजातीय कर्मचारियों और यूरेनियम प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक निर्देश दिए। ऐसी परीक्षा व्यवस्था बनाएंगे, जिस पर अभ्यर्थी को भरोसा हो : हेमंत सोरेन
Published On
By Suman Kumari
80वें स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तिरंगा फहराया और राज्य की जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि सरकार ऐसी पारदर्शी और तकनीक-सुरक्षित व्यवस्था तैयार करेगी, जिस पर अभ्यर्थी और समाज दोनों को भरोसा हो। उन्होंने परीक्षा सुधार, रोजगार, कृषि, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं को सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताया। Jharkhand News: नई HR Policy से कर्मियों में खुशी, दीपिका पांडेय सिंह का जताया आभार
Published On
By Mohit Sinha
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की लंबे समय से प्रतीक्षित नई HR Policy लागू होने पर कर्मियों में खुशी का माहौल है। राज्यभर से रांची पहुंचे JSLPS कर्मियों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का स्वागत कर आभार जताया। JPSC विवाद : JPSC-JSSC आंदोलन के 14वें दिन बिगड़ी अनशनकारी की तबीयत, राहुल कुमार अस्पताल भेजे गए
Published On
By Suman Kumari
JPSC और JSSC-सीजीएल सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र-छात्राओं का आमरण अनशन और सत्याग्रह 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के दौरान अनशनकारी राहुल कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया, जबकि छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो की भी तबीयत खराब होने पर चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। आंदोलनकारियों ने भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दोबारा आयोजित करने की मांग दोहराई और 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया। Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
Published On
By Mohit Sinha
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंचकर JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर अनशन कर रहे छात्र राहुल क्रांति और ब्रजकिशोर से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों से छात्रों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके संघर्ष का समर्थन किया। युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Published On
By Mohit Sinha
झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने युवाओं के भविष्य, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय निजीकरण और विनिवेश को बढ़ावा दिया गया। Deoghar News : JPSC-JSSC अनियमितताओं के विरोध में ABVP सक्रिय, छात्रों ने निष्पक्ष जांच की मांग की
Published On
By Susmita Rani
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मधुपुर कॉलेज इकाई ने शनिवार को जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में रिक्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर शीघ्र बहाली की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और समयबद्ध नियुक्तियों का समर्थन किया। साहिबगंज को पूर्वी भारत का व्यापारिक गेटवे बनाने की जरूरत: राजेश अग्रवाल
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज के झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल 1 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित "झारखंड में अवसर एवं चुनौतियां" विषयक संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे साहिबगंज की औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन संभावनाओं को प्रमुखता से उठाएंगे। गंगा जलमार्ग, लॉजिस्टिक्स, खनिज आधारित उद्योग और पर्यटन विकास को लेकर वे सरकार के समक्ष ठोस सुझाव रखेंगे। Palamu News: लोकसभा में सांसद वीडी राम ने उठाई पलामू में रेलवे वैगन निर्माण इकाई और मेगा वर्कशॉप की मांग
Published On
By Susmita Rani
पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र में रेलवे वैगन निर्माण इकाई और मेगा वैगन अनुरक्षण कार्यशाला स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा। सांसद ने कहा कि पलामू और गढ़वा में उद्योगों की कमी के कारण युवाओं का पलायन बढ़ रहा है। जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
Published On
By Mohit Sinha
झारखंड सरकार और टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच जमशेदपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) की स्थापना के लिए MoU पर हस्ताक्षर हुए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह संस्थान आधुनिक ड्राइविंग प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा, कौशल विकास और रोजगार सृजन को नई दिशा देगा। बरहरवा में खुली फायर एंड सेफ्टी एकेडमी, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर
Published On
By Mohit Sinha
साहिबगंज जिले के बरहरवा में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में नॉर्थ स्पेस सेफ्टी प्रोफेशनल एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड की नई शाखा शुरू की गई है। स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
Published On
By Mohit Sinha
स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेणु सहगल ने पीवीयूएनएल पतरातू टाउनशिप में 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत हनुमानगढ़ी, शाह कॉलोनी और कटिया गांव की महिलाओं को सप्ताह में छह दिन सिलाई-कढ़ाई का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 