साहिबगंज को पूर्वी भारत का व्यापारिक गेटवे बनाने की जरूरत: राजेश अग्रवाल
1 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित संगोष्ठी में करेंगे सहभागिता
साहिबगंज के झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल 1 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित "झारखंड में अवसर एवं चुनौतियां" विषयक संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे साहिबगंज की औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन संभावनाओं को प्रमुखता से उठाएंगे। गंगा जलमार्ग, लॉजिस्टिक्स, खनिज आधारित उद्योग और पर्यटन विकास को लेकर वे सरकार के समक्ष ठोस सुझाव रखेंगे।
साहिबगंज: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल एक अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाली संगोष्ठी में शामिल होंगे। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में आयोजित इस संगोष्ठी का विषय "झारखंड में अवसर एवं चुनौतियां" रखा गया है।
राजेश अग्रवाल इस मंच पर साहिबगंज क्षेत्र की औद्योगिक संभावनाओं को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वे साहिबगंज की गंगा नदी आधारित व्यापार-लॉजिस्टिक्स, पर्यटन विकास, खनिज आधारित उद्योग और स्थानीय उद्यमियों की चुनौतियों पर विशेष फोकस करेंगे।



Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News


