Koderma News: परीक्षा विधेयक 2026 का स्वागत, सुरेंद्र भाई मोदी बोले- पेपर लीक पर लगेगा प्रभावी अंकुश
पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून को देशहित में आवश्यक बताया
बरकट्ठा विधानसभा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी सुरेंद्र भाई मोदी ने लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) विधेयक, 2026 का स्वागत करते हुए इसे देशहित में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए 10 वर्ष तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान प्रभावी साबित होगा।
कोडरमा: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लोक परीक्षा ( अनुचित साधन निवारण) विधेयक 2026 लाया जिसमे 10 वर्षों तक की सजा और 10 करोड तक का जुर्माना निर्धारित किया गया है। यह वास्तव में सराहनीय कदम है, और आशा करते हैं कि आने वाले समय में देश के महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पेपर लीक जैसे मामले नहीं आएंगे और उनपर अंकुश भी लगेगा।
बरकट्ठा विधनसभा के वरीय नेता व समाजसेवी सुरेन्द्र भाई मोदी ने एक बयान जारी कर केन्द्र सरकार के इस निर्णय की सराहना की है । उन्होनें जारी अपने बयान में कहा है की
एक गंभीर विषय यह भी है कि पेपर लिक की ऐसी घटना 2024 में भी हुई थी और सरकार ने उस समय फिर से परीक्षा आयोजित भी किया था । परंतु उस घटना से कोई सबक नहीं सीखा और ना ही उस समय इस तरह के कानून को बनाने की आवश्यकता महसूस की ।


यदि प्रारंभिक समय पर ही इस पर अंकुश लगा दिये जाते , तो आज इतने भयावह रूप देखने को नहीं मिलते।
उन्होनें अपने जारी बयान में मोदी जी व उनकी पूरी टीम को इसके लिए साधुवाद दिया है । ।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News


