सड़क की मरम्मति के लिए ग्रामीणों ने की भगवान की पूजा-अर्चना

वर्षों से जर्जर सड़क की मरम्मत का इंतजार

सड़क की मरम्मति के लिए ग्रामीणों ने की भगवान की पूजा-अर्चना
खूंटी के बिचना-बांधटोली में जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर सड़क पर पूजा-अर्चना करते ग्रामीण।

खूंटी जिले के बिचना-बांधटोली गांव के ग्रामीणों ने वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत नहीं होने पर अनोखा तरीका अपनाया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद समाधान नहीं मिलने पर ग्रामीण सड़क पर ही पूजा-अर्चना करने पहुंच गए।

खूंटी: लोकतंत्र में आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाते हैं, लेकिन खूंटी जिले के बिचना-बांधटोली के ग्रामीणों ने शायद यह मान लिया है कि उनकी फरियाद धरती पर सुनने वाला कोई नहीं बचा। इसलिए अब उन्होंने सीधे "ऊपर" अपील कर दी है।

करीब 5.5 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग वर्षों से अधर में लटकी रही, तो गुरुवार को ग्रामीण सड़क पर ही पूजा की थाली, अगरबत्ती, फूल, प्रसाद और जल लेकर पहुंच गए। बांधटोली मोड़ के पास पाहन रॉकन और पंडित छत्रपाल नाथ कर ने विधि-विधान से पूजा कर सिंडबोंगा और ग्राम देवताओं से प्रार्थना की कि वे सरकार को शायद इस सड़क की याद दिला दें।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक साल में आवेदन दिए, अधिकारियों के चक्कर लगाए, जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन सड़क के गड्ढे और गहरे होते गए। आखिरकार ग्रामसभा ने तय किया कि जब इंसानी दरबार में सुनवाई नहीं हो रही, तो अब भगवान की अदालत में ही याचिका दायर की जाए।

दरअसल, पेलौल के पास बनई नदी का पुल टूटने के बाद यह ग्रामीण सड़क वैकल्पिक मार्ग बन गई। भारी वाहनों की आवाजाही ने सड़क को इस कदर तोड़ दिया कि अब जगह-जगह दो-तीन फीट गहरे गड्ढे हैं।

बरसात में ये गड्ढे सड़क कम और छोटे-छोटे तालाब ज्यादा नजर आते हैं। ग्रामीण कहते हैं कि रोजाना दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और स्कूली बच्चों से लेकर मरीजों तक सभी परेशान हैं।

ग्रामीणों ने सिर्फ शिकायत ही नहीं की, बल्कि कई जगह श्रमदान कर सड़क भरने की कोशिश भी की। मगर यह कोशिश भी उसी तरह बह गई, जैसे बारिश में सड़क का अलकतरा बह गया।

खूंटी में यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले मुरहू प्रखंड जे सांडीगांव के ग्रामीण भी सड़क निर्माण की आस में पूजा-पाठ कर चुके हैं।

पूजा में पंचायत समिति सदस्य रोशन लाल गौंझू, ग्रामप्रधान फागू मुंडा, सचिव प्रसुन्न कुमार मांझी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार