नीट पेपर लीक को लेकर प्रियंका गांधी का हमला, बोलीं- जवाबदेही से नहीं बच सकते प्रधानमंत्री

कांग्रेस महासचिव ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

नीट पेपर लीक को लेकर प्रियंका गांधी का हमला, बोलीं- जवाबदेही से नहीं बच सकते प्रधानमंत्री
पत्रकारों से बातचीत के दौरान नीट पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधती कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर उपलब्धि का श्रेय लेते हैं, लेकिन पेपर लीक की जिम्मेदारी नहीं लेते।

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार है कि सत्ता पक्ष के सांसद खुद संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सरकार बेहद कमजोर है, जो संसद नहीं चला पा रही।

प्रियंका गांधी ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि युवाओं की जायज मांगों के लिए उन पर अत्याचार किया जा रहा है। लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रधानमंत्री हर उपलब्धि का श्रेय लेते हैं, चाहे मंगल ग्रह पर जाने का हो या ओलंपिक में पदक जीतने का, लेकिन पेपर लीक की जिम्मेदारी क्यों नहीं लेते। पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक हुए हैं और एक भी दोषी को सजा नहीं मिली। इसका श्रेय भी उन्हीं को है।

प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री ट्वीट करते हैं कि उन्हें बच्चों की चिंता है, लेकिन रात में उन्हीं बच्चों पर आंसू गैस छोड़ी जाती है और उन्हें पीटा जाता है। अगर मोदी जी हर उपलब्धि का श्रेय लेते हैं तो अब उन्हें जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। हजारों बच्चे सड़कों पर हैं, इंटरनेट बंद कर दिया गया है, उन पर लाठीचार्ज हो रहा है। अगर एक भी बच्चे को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की होगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन
Palamu News: NEET-UG में AIR 7553 लाकर मंटू ने बढ़ाया मान, नगर अध्यक्ष ने किया सम्मानित
Palamu News: पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर पांकी में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: ऑटो सवार 4 लोगों ने की ट्रक हेल्पर की जमकर पिटाई, सिर में लगे टांके
Dumka News: विधायक ने चाचने में 25.08 लाख की पीसीसी सड़क योजना का किया शिलान्यास
Dumka News: कृषि एवं वन अराजपत्रित कर्मचारियों ने सचिव अबूबकर सिद्दीक से की मुलाकात, उठाईं मांगें
Pakur News: पंचायत भवन में जल सहियाओं की समीक्षा बैठक, ओडीएफ प्लस योजनाओं पर मंथन
Pakur News: सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ओरिएंटेशन बैठक आयोजित
Pakur News: नीट विवाद और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने निकाला आक्रोश मार्च
Dhanbad News: सीआईएसएफ और रामकनाली पुलिस ने दबोचा अवैध कोयला डिपो, 35 टन कोयला बरामद