Dumka News: ऑटो सवार 4 लोगों ने की ट्रक हेल्पर की जमकर पिटाई, सिर में लगे टांके
फरार ऑटो सवार आरोपियों की तलाश में छापेमारी
दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत केसरगढ़ में ओवरटेक के मामूली विवाद में ऑटो सवार चार लोगों ने गिट्टी लदे ट्रक के हेल्पर विपिन कुमार का सिर फोड़ दिया, जिसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
दुमका: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के केसरगढ़ के पास गुरुवार को ओवरटेक के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गिट्टी लदे एक ट्रक के हेल्पर की ऑटो सवार 4 लोगों ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी। हमले में हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। गिट्टी लदा ट्रक दुमका की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ऑटो ने ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक के दौरान दोनों वाहन आपस में हल्के से छू गए। इसी बात को लेकर ऑटो में सवार लोगों और ट्रक हेल्पर के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
आरोप है कि बात बढ़ते ही ऑटो सवार चारों लोगों ने मिलकर ट्रक हेल्पर विपिन कुमार पर हमला कर दिया। मारपीट की गई जिससे विपिन के सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल विपिन कुमार को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिकारीपाड़ा में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और सिर में टांके लगे हैं।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


