Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बाल अधिकार और सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

शिक्षक सूरज कुमार ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बाल अधिकार और सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम
(बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम)

मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बाल अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के चार स्तंभों पर विस्तार से चर्चा की गई। बाल संरक्षण पदाधिकारी अर्चना ज्वाला और प्राचार्य जी. सी. वर्मा ने बच्चों को जागरूक करते हुए टोल फ्री नंबर 1098 का प्रयोग करने का संदेश दिया।

कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरीतिलैया में बच्चों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण देना और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखना था।

इस जागरूकता कार्यक्रम की थीम थी हर बच्चे का अधिकार, संरक्षण और सम्मान हमारा दायित्व। कार्यक्रम में बच्चों के संरक्षण, शिक्षा, सहयोग और सशक्तिकरण इन चार स्तंभों पर विशेष चर्चा की गई।

प्राचार्य जी. सी. वर्मा ने दिए संस्कार और सुरक्षा के संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य  जी. सी. वर्मा ने कहा कि _एक विद्यालय की जिम्मेदारी सिर्फ पढ़ाई कराना नहीं है, बल्कि बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन और सुरक्षा का भाव देना भी है। अगर हमारा बचपन सुरक्षित होगा तभी हमारा भविष्य सशक्त बनेगा। माता-पिता और शिक्षकों को मिलकर बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना होगा।  

उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे कक्षा में बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता कोडरमा की बाल संरक्षण पदाधिकारी  अर्चना ज्वाला ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कहीं भी बाल शोषण, बाल मजदूरी या बच्चों के अधिकारों का हनन हो रहा हो तो तुरंत इसकी जानकारी विभाग को दें।  

यह भी पढ़ें: Koderma News: डीवीसी केटीपीएस प्लांट परिसर में महिला का शव मिलने से मचा भारी बवाल

उन्होंने कहा कि जैसे ही हमें सूचना मिलती है, हम 24 घंटे के अंदर वहां पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालते हैं। लड़कियों का एडमिशन बालिका गृह और लड़कों का बाल गृह में कराकर उनकी पढ़ाई और भविष्य को सुधारा जाता है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स

मुख्य वक्ता ने बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें सरकार द्वारा जारी बाल हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया, ताकि समस्या की स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे आइए, मिलकर बच्चों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।  कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय के शिक्षक सूरज कुमार के द्वारा किया गया। विद्यालय समय-समय पर सामाजिक मुद्दों पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण
Dumka News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर DC अभिजीत सिन्हा ने किया बासुकीनाथ का निरीक्षण
Dumka News: रानी सोनवती उच्च विद्यालय में डिजिटल साक्षरता सह साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
Palamu News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की
Koderma News: NH-20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने पेंशनर समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन
झारखंड कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और पेंशन से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल
Palamu News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शेखावत ने दुर्घटनाओं पर जताई गहरी चिंता
Palamu News: JPSC में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस
Palamu News: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण
Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स