Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सत्र का सफल आयोजन

सीसीए समन्वयक ने सांस्कृतिक और क्लब गतिविधियों का वर्णन

Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सत्र का सफल आयोजन
(ग्रिज़ली विद्यालय ओरिएंटेशन सत्र)

कोडरमा के तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन सत्र आयोजित हुआ। सीईओ प्रकाश गुप्ता और प्राचार्या अंजना कुमारी के नेतृत्व में छात्रों को विद्यालय की कार्यप्रणाली, अनुशासन, खेल व सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों से परिचित कराया गया, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ सत्र की शुरुआत कर सकें।

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के सभागार में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए एक प्रभावी एवं ज्ञानवर्धक ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय की कार्यप्रणाली, विभिन्न विभागों, नियमों, अनुशासन, शैक्षणिक व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करना था, ताकि वे नए शैक्षणिक वातावरण में सहजता से स्वयं को समायोजित कर सकें।

कार्यक्रम का सफल संचालन आलोक कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि ग्रिज़ली विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक मूल्य, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष बल दिया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा प्रत्येक अवसर का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी ने विद्यार्थियों को विद्यालय के विज़न, प्रमुख पदाधिकारियों, व्यावसायिक कार्यप्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, आचार-संहिता, परीक्षा प्रणाली एवं विद्यालय की अपेक्षाओं से अवगत कराया। 

उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच तथा विद्यालय के नियमों का पालन करते हुए उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। स्टूडेंट्स सर्विस सेल के समन्वयक सुधांशु कुमार ने विद्यालय की आधुनिक अधोसंरचना, छात्र सहायता सेवाओं, छात्रावास व्यवस्था तथा स्टूडेंट्स सर्विस सेल की भूमिका एवं छात्र कल्याण से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Koderma News: इटाय में मनरेगा डोभा खुदाई के दौरान निकला रहस्यमयी चमकदार पदार्थ

स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि ने विद्यालय की खेल सुविधाओं, विभिन्न खेल गतिविधियों तथा विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें स्वच्छता, अनुशासन एवं निर्धारित विद्यालयी वर्दी के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: वाराणसी राष्ट्रीय पंच सम्मेलन के लिए सतगावां के मुखिया उत्तम कुमार चयनित

इसके उपरांत आनंद प्रकाश एवं फारिया सबा ने विद्यालय के सामान्य नियमों, अनुशासन, शैक्षणिक प्रक्रियाओं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी साझा की। वहीं सीसीए समन्वयक प्रीति जगनानी ने सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों, क्लबों, प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पुरस्कार प्रणाली एवं शैक्षणिक भ्रमण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ देते हुए विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं नियमों से संबंधित अपनी जिज्ञासाएँ रखीं। कक्षा 4 की अपराजिता कुमारी, कक्षा 5 के श्रीराम कुमार साहू, कक्षा 7 के सिद्धांत, कक्षा 9 के पवित सिंह ढिल्लों तथा सुहाना कुमारी सहित अन्य विद्यार्थियों के प्रश्नों का विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की उपलब्धियों एवं गौरवशाली परंपराओं पर आधारित एक प्रेरणादायक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिससे नवप्रवेशी विद्यार्थी विद्यालय की समृद्ध विरासत, उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण से परिचित हुए।

कार्यक्रम के अंत में स्टूडेंट्स सर्विस सेल के समन्वयक सुधांशु कुमार ने सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह ओरिएंटेशन सत्र नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विद्यालय की कार्यप्रणाली, अनुशासन, शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यचर्या अवसरों तथा संस्थान की समृद्ध परंपराओं को समझने का अवसर मिला, जिससे वे नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत आत्मविश्वास, उत्साह एवं सकारात्मक सोच के साथ करने के लिए प्रेरित हुए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका डबल मर्डर केस: बेटी को बचाने आए बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला बच्ची का शव
Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Bokaro News: भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया 
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील
Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद
Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग
Hazaribagh News: विधायक मनोज कुमार यादव ने आयोजित किया 52वां साप्ताहिक 'जनता दरबार', सुनीं जनसमस्याएं
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद में किया निरीक्षण
गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका