Koderma News: वाराणसी राष्ट्रीय पंच सम्मेलन के लिए सतगावां के मुखिया उत्तम कुमार चयनित

मनीष कुमार शर्मा बने राज्य स्तर के नोडल पदाधिकारी

Koderma News: वाराणसी राष्ट्रीय पंच सम्मेलन के लिए सतगावां के मुखिया उत्तम कुमार चयनित
(मुखिया राष्ट्रीय सम्मेलन हेतु चयनित)

आगामी 16 जुलाई 2026 को वाराणसी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पंच सम्मेलन के लिए कोडरमा जिले के मरचोई पंचायत के मुखिया उत्तम कुमार का चयन किया गया है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन अधिनियम 2025' के प्रति जागरूक करना है।

सतगावां: विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार व आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आगामी 16 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक पंच सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में झारखंड से कुल 30 मुखिया को शामिल होने के लिए चयनित किया गये हैं। इस कड़ी में कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड अंतर्गत मरचोई पंचायत के मुखिया उत्तम कुमार का चयन इस राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए किया गया है। 

जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन अधिनियम 2025  के व्यापक प्रचार प्रसार जनजागरूकता और उन्मुखीकरण के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का लक्ष्य पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास रोजगार और आजीविका से जुड़े नए प्रावधानों योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करना है। 

ताकि वे अपने क्षेत्रों में इसे बेहतर ढंग से लागू कर सकें। झारखंड सरकार के आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा कार्यालय रांची द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार इस पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए मनीष कुमार शर्मा को राज्य स्तर पर नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त कार्यालय कोडरमा द्वारा सतगावां के प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। 

बीडीओ को कहा गया है कि वे चयनित मुखिया उत्तम कुमार से समन्वय स्थापित कर वाराणसी यात्रा की सभी तैयारियां समय पर पूरी कराएं। उपायुक्त कार्यालय द्वारा आदेश जारी होने के बाद मरचोई पंचायत सहित पूरे सतगावां प्रखंड में उत्साह है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इसे अपने क्षेत्र के लिए एक बड़ा सम्मान बताते हुए मुखिया उत्तम कुमार को बधाई और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें: Koderma News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में शिथिलता पर एसडीएम निर्मल सोरेन सख्त

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज
Koderma News: जिला जूडो चैंपियनशिप में आधुनिक पब्लिक स्कूल बना जूनियर ओवरऑल रनर-अप
Giridih News: पुलिस ने दबोचे पांच साइबर शातिर, एपीके फाइलों से करते थे ठगी
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बड़ी बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक औचक निरीक्षण
कोडरमा घाटी में बुलेट अनियंत्रित होकर पलटी, पटना का युवक गंभीर घायल
Koderma News: परिसदन में विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति की बड़ी बैठक
Koderma News: पुलिस और खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 160 किलो कीमती ब्लू स्टोन जब्त
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में छात्र परिषद् का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
Koderma News: वाराणसी राष्ट्रीय पंच सम्मेलन के लिए सतगावां के मुखिया उत्तम कुमार चयनित
पलामू में पुलिस बनी फरिश्ता, पीसीआर वाहन से गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल