अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज

मुख्य अतिथि का डॉ. अमृता प्रियम ने किया स्वागत

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज
(यादगार समूह छायांकन क्षण)

बीआईटी मेसरा, लालपुर परिसर में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन "ICETTACS-2026" का शुक्रवार को समापन हुआ, जिसमें अमेरिका के तकनीकी विशेषज्ञों ने मशीन लर्निंग और डेटा सुरक्षा पर व्याख्यान दिए। समापन सत्र की मुख्य अतिथि डॉ. श्रद्धा शिवानी ने नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहयोग पर बल दिया, जिसके बाद प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा, लालपुर परिसर में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन "इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इमर्जिंग ट्रेंड्स एंड टेक्नोलॉजीज इन एप्लीकेशंस ऑफ कंप्यूटर साइंस (ICETTACS-2026)" का शुक्रवार को सफल समापन हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत उद्घाटन सत्र की संक्षिप्त समीक्षा के साथ हुई, जिसके पश्चात कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा एवं उभरती कंप्यूटिंग तकनीकों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में लक्ष्मी नरसिम्हा राजू मुदुनुरी, एसएपी डिजिटल सप्लाई चेन आर्किटेक्ट, वैलेरो एनर्जी कॉरपोरेशन, अमेरिका ने "रिफाइनिंग इंडस्ट्री में प्रेडिक्टिव प्रोक्योरमेंट हेतु मशीन लर्निंग" विषय पर व्याख्यान दिया। इसके पश्चात लीला वेंकट साई राजेश गुंटुपल्ली, लीड सॉफ्टवेयर इंजीनियर, टीडी बैंक, अमेरिका ने "एंटरप्राइज एआई के युग में डेटा सुरक्षा एवं टोकनाइजेशन" विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। दोनों अतिथियों को सम्मेलन के संयोजक डॉ. देवेश कुमार उपाध्याय द्वारा सम्मानित किया गया। 

सम्मेलन के तकनीकी सत्रों में देश एवं विदेश के शिक्षाविदों, शोधार्थियों और उद्योग विशेषज्ञों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए तथा नवीन तकनीकी विषयों पर सार्थक चर्चा की। समापन सत्र की मुख्य अतिथि डॉ. (प्रो.) श्रद्धा शिवानी, डीन, एलुमनाई एवं इंटरनेशनल रिलेशंस, बीआईटी मेसरा रहीं। उनका स्वागत डॉ. अमृता प्रियम एवं डॉ. देवेश कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर डॉ. पार्थ सारथी बिश्नु, डॉ. नंदन बनर्जी, डॉ. शिवा सूर्या, डॉ. वंदना भट्टाचार्य, डॉ. पूनम तथा डॉ. प्रणव कुमार सहित अनेक गणमान्य शिक्षाविद उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. श्रद्धा शिवानी ने अपने संबोधन में अंतःविषयक अनुसंधान, नवाचार एवं उद्योग-अकादमिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया तथा सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों एवं वक्ताओं को प्रमाण-पत्र वितरण, धन्यवाद ज्ञापन एवं समूह छायांकन के साथ हुआ। सम्मेलन के सफल आयोजन में छात्र स्वयंसेवकों की टीम, जिसका नेतृत्व आदित्य नंदा ने किया, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर नि:शुल्क नेत्र शिविर, 60 लोगों की जांच

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की समीक्षा बैठक संपन्न, सभी गांवों में तेज होगा शौचालय निर्माण Dumka News: स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की समीक्षा बैठक संपन्न, सभी गांवों में तेज होगा शौचालय निर्माण
Dumka News: उपायुक्त ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बीज वितरण के निर्देश
Dumka News: जामा के पन्दनपहाड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मवेशी को बचाने के प्रयास में पलटा वाहन
Deoghar News: जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समीक्षा बैठक में रेल परियोजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
Hazaribagh News: बीडीओ और सीओ ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी
Hazaribagh News: सीडी-सीएसआर के तहत एनएमएल ने दो विद्यालयों में शुरू किया रूफटॉप सोलर पावर प्लांट
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज
Koderma News: जिला जूडो चैंपियनशिप में आधुनिक पब्लिक स्कूल बना जूनियर ओवरऑल रनर-अप
Giridih News: पुलिस ने दबोचे पांच साइबर शातिर, एपीके फाइलों से करते थे ठगी
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बड़ी बैठक