गिरिडीह की बेटी श्रद्धा कुमारी बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर, BPSC 70वीं परीक्षा में लहराया सफलता का परचम
कार्मेल स्कूल, डीएवी सीसीएल और मिरांडा हाउस से हासिल की शिक्षा
गिरिडीह की मेधावी छात्रा श्रद्धा कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर जिले और समाज का नाम रोशन किया है।
गिरिडीह: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में गिरिडीह की मेधावी छात्रा श्रद्धा कुमारी ने सफलता का परचम लहराते हुए सप्लाई इंस्पेक्टर (आपूर्ति निरीक्षक) के पद पर अपना चयन सुनिश्चित किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को लेकर 25 जून (गुरुवार) की देर शाम माहुरी छात्रावास सह मथुरासिनी मंदिर प्रांगण में माहुरी वैश्य महामंडल द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा कुमारी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
प्रतिभा और कड़े परिश्रम की मिसाल हैं श्रद्धा
श्रद्धा कुमारी शुरू से ही शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा (10वीं) कार्मेल स्कूल से तथा 12वीं की पढ़ाई डीएवी सीसीएल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से गणित विषय में स्नातक (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की।


पारिवारिक पृष्ठभूमि
श्रद्धा कुमारी मूल रूप से गांडेय की निवासी हैं और वर्तमान में उनका परिवार गिरिडीह के नगीना सिंह रोड में निवास करता है। उनके पिता प्रदीप कुमार सीसीएल बनियाडीह में एक प्रतिष्ठित सिविल ठेकेदार एवं सामान्य ऑर्डर आपूर्तिकर्ता हैं। इसके साथ ही वे माहुरी वैश्य महामंडल, गिरिडीह के संगठन मंत्री के रूप में भी समाज सेवा कर रहे हैं।
श्रद्धा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अटूट सहयोग, कुशल मार्गदर्शन एवं कठिन परिश्रम को दिया है।
समाज के प्रबुद्ध जनों ने दी बधाई
सम्मान समारोह के दौरान माहुरी वैश्य महामंडल, गिरिडीह मंडल एवं महिला समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी इस सफलता से पूरा गिरिडीह एवं माहुरी समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धा की यह उपलब्धि समाज की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बनेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से माहुरी वैश्य महामंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश सेठ, उपाध्यक्ष सह उपमहापौर सुमित कुमार, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेंद्र तर्वे, महामंत्री उमाशंकर चरण पहाड़ी, शिक्षा मंत्री प्रमोद कुमार, धर्म प्रचार मंत्री कंचन एकघरा, जनसंपर्क पदाधिकारी अनुज सेठ एवं मनीष आकाश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

