योग दिवस से पहले गिरिडीह में बड़ा अभियान, उपायुक्त ने किया सामूहिक योगाभ्यास

उपायुक्त रामनिवास यादव ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की

योग दिवस से पहले गिरिडीह में बड़ा अभियान, उपायुक्त ने किया सामूहिक योगाभ्यास
गिरिडीह स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास में शामिल उपायुक्त रामनिवास यादव एवं अन्य प्रतिभागी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर गिरिडीह स्टेडियम में योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त रामनिवास यादव के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

गिरिडीह: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को गिरिडीह स्टेडियम में योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव के नेतृत्व में जिले के वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, आईएएस प्रशिक्षु, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा जीवन में अनुशासन एवं संतुलन का विकास होता है।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: हृदय गति रुकने से समाजसेवी ज्योति लाल गिरी का निधन, चार बेटियों ने अर्थी को दिया कंधा

वहीं, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि योग स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का भी विकास करता है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक

उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर व्यक्ति अपने जीवन को अधिक संतुलित, ऊर्जावान एवं निरोग बना सकता है। साथ ही उन्होंने युवाओं एवं आमजन से योग को अपनाने तथा इसके लाभों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh news: नीट परीक्षा को लेकर होटलों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर Hazaribagh news: नीट परीक्षा को लेकर होटलों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर
Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ निकली भव्य प्रभात फेरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में नीट-यूजी परीक्षा की विधिक समीक्षा
Sahebganj News: JLKM का संगठन विस्तार अभियान, 21 जून को राजमहल में होगी जिला स्तरीय बैठक
सरिया प्रखंड के बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने अधिकारी के रूप में जगाई समाज सेवा की नई अलख
Sahebganj News: संध्या कॉलेज में मुफस्सिल कार्यालय लिपिकों की लेखा परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Sahebganj News: ब्रह्माकुमारी और ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में मना योग दिवस
Sahebganj News: राजमहल के सेलमपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, मची सनसनी
कुलपति डॉ राजीव मनोहर के आदेश पर अधिसूचना जारी, डीएसपीयू में बढ़ी नामांकन तिथि
Koderma News: सभापति सरयू राय की अध्यक्षता में हुई प्रत्यायुक्त विधान समिति की समीक्षा बैठक
Koderma News: बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, लेकिन सुरक्षित बाहर निकले सभी यात्री
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा की महा-तैयारी, 595 मंडलों में जुटेंगे दिग्गज