Giridih News: साइबर अपराधी को छुड़ाने और पुलिस पर पथराव मामले में दो गिरफ्तार
अहिल्यापुर थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत मामला दर्ज
गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराधी को छुड़ाने और पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने चिकसोरिया गांव से जितन मंडल और सूरज मंडल को दबोचा है।
गिरिडीह: अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव में साइबर अपराधी को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाने तथा पुलिस टीम पर हमला एवं पथराव करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 10/11 जून 2026 की रात साइबर अपराधी चुड़ामन मंडल को पकड़ने के लिए साइबर पुलिस टीम ने चिकसोरिया गांव में छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान कुछ साइबर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों ने पुलिस के कब्जे से चुड़ामन मंडल को छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की की गई और पथराव भी किया गया, जिससे सरकारी वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छापामारी दल में शामिल अधिकारी
इस विशेष अभियान में पुलिस निरीक्षक कमलेश पासवान, रामेश्वर भगत, श्याम किशोर महतो, थाना प्रभारी पैनुल हक खान, अमन कुमार, पुनीत कुमार गौतम, साजीद खान, बुद्धेश्वर उरांव, आनंद कुमार सहित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की क्यूआरटी/सैट टीम एवं जवान शामिल थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस बल पर हमला करने और अपराधियों को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


