झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की जीत तय, विपक्ष के कई विधायक करेंगे अंतरात्मा पर वोट

जीत के सौ फीसदी भरोसे के साथ एकजुट दिखे विधायक

झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की जीत तय, विपक्ष के कई विधायक करेंगे अंतरात्मा पर वोट
(होटल रेडिसन ब्लू एनडीए विधायक दल बैठक)

रांची के होटल रेडिसन ब्लू में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में एनडीए विधायकों को राज्यसभा चुनाव के लिए मॉक पोल प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आदित्य साहू ने बीएनआर होटल में ठहरे कांग्रेसी विधायकों को लेकर तंज कसा और एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की 100% जीत का दावा किया।

रांची: 18 जून को झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए खेमा काफी उत्साहित है। चूंकि चुनाव की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है, चुनाव में कुछ घंटे ही शेष हैं इस कारण होटल रेडिशन ब्लू में ठहरे एनडीए विधायकों की राजनीतिक गतिविधियां चरम पर है। यहां प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में विधायकों को राज्यसभा चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी से रूबरू कराया गया एवं मॉक पोल प्रशिक्षण भी कराया गया ताकि वोटिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई चूक की गुंजाइश नहीं रहे। 

चूंकि कई विधायक नए हैं इसलिए राज्यसभा में कैसे उन्हें मतदान करना है, वोटिंग की पूरी प्रक्रिया से इस दौरान उन्हें अवगत कराया गया। इस दौरान उपस्थित एनडीए के सभी विधायक काफी उत्साहित और एनडीए समर्थित उम्मीदवार की जीत को लेकर वे सभी आश्वस्त दिखें।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा पर होटल की राजनीति का आरोप लगाने वाली कांग्रेस के पास दरअसल नैतिकता नाम की कोई चीज बची ही नहीं है। कांग्रेस यह बतलाए कि बीएनआर होटल में किसके विधायक ठहरे हुए हैं और वह क्या कर रहे हैं ? कांग्रेस तो कल बड़ी-बड़ी बातें कर रही थी मानो उसके विधायक सीधे अपने-अपने घरों से ही यहां वोट देने आएंगे। लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि होटल बीएनआर में उनका पूरा कुनबा क्या कर रहा है। 

वहीं साहू ने कहा कि एनडीए के सारे विधायक एकजुट हैं और सभी विधायक परिमल नाथवानी के साथ मजबूती से खड़े हैं। एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत सौ फीसदी तय है। साथ ही यह भी तय है कि विपक्षी खेमे के कई विधायक अंतरात्मा और राष्ट्रहित को देखते हुए वोट करेंगे। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: विश्व रक्तदाता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया भव्य रक्तदान शिविर

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए विधायकों की आज रेडिशन ब्लू होटल वाली उत्साह से लबरेज यह तस्वीर देखकर कांग्रेसी खेमे में हताशा, बेचैनी और छटपटाहट मचना स्वाभाविक है। आज रात उन्हें नींद नहीं आने वाली है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने पोलिंग एजेंट भी झारखंड से बाहर के नेताओं को बनाया है। कांग्रेस ने अपने झारखंड प्रभारी के. राजू एवं सह प्रभारी सीरी वेल्ला प्रसाद को पोलिंग एजेंट बनाने का काम किया है। क्या झारखंड कांग्रेस के स्थानीय नेता पोलिंग एजेंट बनने तक की विश्वसनीयता और योग्यता नहीं रखते ?

यह भी पढ़ें: विधायक कल्पना सोरेन और डीसी रामनिवास यादव ने नशामुक्त अभियान के तीन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

इस दौरान होटल रेडिशन ब्लू में आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन, जदयू विधायक सरयू राय, भाजपा विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, नागेंद्र महतो, शशि भूषण मेहता, मनोज यादव, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, राज सिन्हा,  अमित यादव, आलोक चौरसिया, देवेंद्र कुंवर, प्रकाश राम, रोशन लाल चौधरी, प्रदीप प्रसाद, शत्रुघ्न महतो, पूर्णिमा साहू, रागिनी सिंह, मंजू कुमारी एवं कुमार उज्जवल, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान, आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान  Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान 
Palamu News: पर्यावरण और नशामुक्ति के लिए 20 जून को सजेगा 'साइक्लोथॉन-2026' का महामंच
Palamu News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता
Palamu News: जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं 
Dhanbad News: 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की व्यापक समीक्षा
Dhanbad News: बीसीसीएल में ओबीसी कोल कर्मियों का मिलन सह सम्मान समारोह, देव कुमार वर्मा बने प्रभारी
मधुपुर-जगदीशपुर स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
Deoghar News: जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, कटेगा वेतन
Deoghar News: नीट परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार ने संभाला मोर्चा
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल का पदमा प्रखंड में सघन दौरा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
Hazaribagh News: पंजाब जा रहे ट्रक से 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद, तस्करी नेटवर्क ध्वस्त