Deoghar News: जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, कटेगा वेतन
सीआई विभाष कुमार और कनीय अभियंता भी रहे उपस्थित
देवघर उपायुक्त के निर्देश पर प्रत्येक बुधवार को प्रखंडों में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जागरूकता की कमी के कारण इस बार मात्र सात आवेदन प्राप्त हुए। बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने कम उपस्थिति पर खेद जताते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा सभी विभागीय कर्मियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
देवघर: उपायुक्त सौरभ भुवानियां के निर्देशानुसार बीडीओ व सीओ की अगुवाई में प्रत्येक बुधवार को प्रखंड सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। परंतु जानकारी व जागरूकता की आभाव में काफी कम संख्या में लोग जनता दरबार पहुँच रहे हैं। बुधवार को आयोजित जनता दरबार मे क्षेत्र के मात्र सात लोगों द्वारा ही अपनी समस्या से सम्बंधित आवेदन दिया गया। इस बाबत बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है।
लगातार जनता दरबार आयोजित होने के बावजूद कम लोगों के पहुँचने पर उन्होंने खेद प्रकट किया।उन्होंने कहा की जनता दरबार के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए मुखिया पंचायत सचिव व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को लोगों के बीच जानकारी पहुँचाने का निर्देश दिया गया है। वहीं पंचायत सचिवालय में बैनर आदि के माध्यम से लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहूंचाई जाएगी। ताकि अधिक से अधिक लोग जनता दरबार पहुचंकर लाभान्वित हो सके।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


