डोमचांच के बगडो में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान शुरू

मुख्य अतिथि के रूप में सचिव गौतम कुमार रहे मौजूद

डोमचांच के बगडो में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान शुरू
(विधिक जागरूकता शिविर आयोजित)

झालसा के निर्देश पर कोडरमा के डोमचांच स्थित बगडो पंचायत भवन में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के लिए 90 दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डीएलएसए सचिव गौतम कुमार की मौजूदगी में ग्रामीणों को निशुल्क कानूनी सहायता, महिला अधिकार और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया।

कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में आज बुधवार को डोमचांच प्रखंड के बगडो पंचायत भवन सभागार में झालसा द्वारा चलाए जा रहे जागृति कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं उनके लिए कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार मौजूद थे। 

शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य  वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु  वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण करना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क एवं सुलभ न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनानाभी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।  

उन्होंने कहा कि  समाज मेंवरिष्ठ जनों को उचित सम्मान दिया जाना आवश्यक है ताकिवरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण का लक्ष्य  पूरा  किया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओ के अधिकारों के संरक्षण के लिए कई कानून बनाये गए है। इसके अलावे सभी वर्ग के लोगो को उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओ का लाभ दिलाने के प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा कृतसंकल्पित है।

एल ए डी सी एस के अधिवक्ता नवल किशोर ने कहा कि आम जनो को निशुल्क विधिक सहायता महिला एवं बाल अधिकार वृद्ध जनो के अधिकार, साइबर अपराध नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध, घरेलू हिंसा से संरक्षण एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाए ताकि  उनका सीधा लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाल विवाह व डायन बिसाही जैसी कुरीतियों एक सभ्य समाज के जघन्य अपराध है। शिविर को पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव ने भी संबोधित किया। मौके पर वार्ड सदस्य समाजसेवी पी एल वी मनोज कुमार, अनुराग पांडेय सहित सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव की मांग: विभावि (VBU) से न हटाए जाएं कोडरमा के कॉलेज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन  Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां
Pakur News: झारखंड विकास परिषद् ने जितको में मनाया पर्यावरण दिवस, लिया संरक्षण का संकल्प
Koderma News: विधायक के सहायक के निधन पर राजद नेता सुभाष यादव ने जताया शोक