Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 

कॉलेज परिसर में लगाए गए 100 पौधे

Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
(कॉलेज में पौधारोपण करते अतिथि)

साहिबगंज के राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह के समापन पर पौधारोपण एवं गंगा मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा पर्यावरण और स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साहिबगंज: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह के समापन पर राजमहल मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित भविष्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य पौधारोपण एवं गंगा मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो. मारुफ उर्फ गुड्डू शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजमहल कार्यपालक पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दानिश हुसैन उपस्थित रहे। 

अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण को समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं की पर्यावरण के प्रति यह सजगता ही हमारे आने वाले कल को सुरक्षित, स्वच्छ और हरा-भरा बनाएगी।

कार्यक्रम के दौरान गंगा मिशन एवं पौधारोपण अभियान में सक्रिय, उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ सहभागिता निभाने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: राजमहल में डीईओ दुर्गानंद झा को भावभीनी विदाई, बोले- शिक्षक से बड़ा कोई पद नहीं

संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हम सभी की निरंतर जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: डीएसई ने किया कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप