Sahebganj News: डालसा के तत्वावधान में कस्तूरबा विद्यालय में नशामुक्ति पर निबंध और चित्रकारी प्रतियोगिता
निबंध प्रतियोगिता में सपना कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान
साहिबगंज स्थित कस्तूरबा विद्यालय में डालसा द्वारा 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान के तहत नशामुक्ति विषय पर निबंध एवं चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।
साहिबगंज: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, (डालसा) अखिल कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहिबगंज द्वारा 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान के तहत कस्तूरबा विद्यालय साहिबगंज में नशामुक्ति विषय पर निबंध लेखन और चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के विजेता
निबंध लेखन - कक्षा 9वीं
प्रथम: सपना कुमारी
द्वितीय: सोनम कुमारी
तृतीय: रूचि कुमारी
चित्रकारी - कक्षा 9वीं
संयुक्त प्रथम: अर्चना, नन्दिनी एवं काजल कुमारी
संयुक्त द्वितीय: डॉली कुमारी, अख्तरी खातुन एवं अनुष्का कुमारी
संयुक्त तृतीय: प्राप्ति कुमारी, सुनिता कुमारी एवं स्वर्णलता सोरेन


प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं ने मानव तस्करी विषय पर रील्स भी बनाईं। कार्यक्रम में पीएलवी, विद्यालय की वार्डन मेरीलीना मरांडी तथा शिक्षकगण मीरू सोरेन, रश्मि कुमारी, जितेन्द्र प्रसाद यादव, मोहम्मद सुल्तान और भानु प्रताप नीलकंठ वर्मा उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


