रेलवे स्टेशन से लेकर शहर तक छापेमारी, 4 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त

तीन तस्करों को गिरफ्तार कर आबकारी विभाग को सौंपा

रेलवे स्टेशन से लेकर शहर तक छापेमारी, 4 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त
साहिबगंज में आरपीएफ और नगर थाना पुलिस की कार्रवाई में जब्त अवैध शराब और गिरफ्तार आरोपी।

साहिबगंज जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ शनिवार को दो बड़ी कार्रवाई की गई। बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 40.350 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि नगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से करीब एक लाख रुपये मूल्य की 10 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

साहिबगंज: जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की गई। एक ओर बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 40.350 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरी ओर नगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान करीब एक लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब से भरी कार जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया।

बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 40.350 लीटर विदेशी शराब जब्त

मालदा रेल मंडल के बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आनंद विहार एक्सप्रेस के आगमन के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर विशेष तलाशी अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने किया।

तलाशी के दौरान आरपीएफ कार्यालय के पास तीन युवक पिट्ठू बैग लेकर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हुए संदिग्ध अवस्था में मिले। जांच में उनके बैग से 194 पाउच एवं बोतल भारतीय निर्मित विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 40.350 लीटर तथा अनुमानित कीमत 34,860 रुपये बताई गई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुमन कुमार (लखीसराय), रौशन कुमार (मुंगेर) और प्रवीण कुमार (लखीसराय) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि शराब को बरहरवा से जमालपुर होते हुए मुंगेर ले जाकर अवैध रूप से बेचना था। हालांकि, वे शराब परिवहन का कोई वैध परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त तक करें 'मेरा युवा भारत' पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, युवाओं को मिलेगा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ

आरपीएफ ने विधिसम्मत कार्रवाई के बाद शराब जब्त कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया और आबकारी विभाग साहिबगंज को सूचना दी। बाद में आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आरोपितों सहित जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: नीति आयोग के सहयोग से NITI TARA प्लेटफॉर्म पर अधिकारियों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि रेलवे के जरिए अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


नगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी में पकड़ी 10 कार्टन शराब

इधर, साहिबगंज नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर देर रात नाकाबंदी कर अवैध शराब तस्करी के एक अन्य मामले का खुलासा किया। पुलिस ने एक हुंडई i20 कार से 10 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की।

थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को देखकर कार सवार लोग वाहन छोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर पुरानी साहिबगंज निवासी लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि जब्त कार पर पश्चिम बंगाल और बिहार दोनों राज्यों की नंबर प्लेट लगी हुई थी। तलाशी के दौरान कार से रॉयल स्टैग, सिग्नेचर, ब्लेंडर्स प्राइड और स्टर्लिंग ब्रांड की कुल 216 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि शराब को बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। उसने चार अन्य सहयोगियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार लालू यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान एसआई मुरली मनोहर, आफताब अंसारी और गुलशन गौरव भी मौजूद रहे।

 
 
 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात