Sahibganj Police
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Sahibganj News: गंगा नदी थाना क्षेत्र में 181 बोतल शराब बरामद, दियारा में अवैध कारोबार का खुलासा
Published On
By Anshika Ambasta
साहिबगंज में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ गंगा नदी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित अंग्रेजी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की सहित कुल 181 बोतल शराब जब्त की गई। Sahibganj News: 15 अगस्त को साहिबगंज में ड्राय डे, शराब-मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद
Published On
By Suman Kumari
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को साहिबगंज जिले में ड्राय डे घोषित किया गया है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार इस दिन देशी और विदेशी शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा मांस और मछली की दुकानों को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है। रेस्टोरेंट, होटल और बार में शराब की बिक्री और परोसने पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। Sahibganj News: तीनपहाड़ थाने के नए प्रभारी बने गौरव कुमार भगत, अपराध और शराब माफिया पर कसेगी नकेल
Published On
By Suman Kumari
साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना को नया थाना प्रभारी मिला है। गौरव कुमार भगत ने निवर्तमान थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पांडे से विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। नए थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध, शराब माफिया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील की और कहा कि पुलिस-जनता के बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम की जा सकती है। साहिबगंज: कथित प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने जोड़े को बनाया बंधक
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र स्थित बिचपुरा गांव में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर मंगलवार रात हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने एक शादीशुदा महिला और एक विवाहित युवक को साथ होने के आरोप में पकड़ लिया, जिसके बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलने पर बोरियो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले गई। पुलिस ने लोगों से कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है। साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक NH-80 बना मौत का सफर, राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर सवाल: क्या बड़े हादसे का है इंतजार?
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-80 का साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक का हिस्सा गंभीर बदहाली का शिकार है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण रोजाना ऑटो, टोटो और अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। एसपी अमित सिंह का कोटालपोखर थाना में वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था और फरारियों पर फोकस
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बरहरवा क्षेत्र के कोटालपोखर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, हाजत, मालखाना, शस्त्रागार और अभिलेख संधारण कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन से लेकर शहर तक छापेमारी, 4 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ शनिवार को दो बड़ी कार्रवाई की गई। बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 40.350 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि नगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से करीब एक लाख रुपये मूल्य की 10 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। साहिबगंज में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सख्त, नशा तस्करों पर कार्रवाई के निर्देश
Published On
By Mohit Sinha
साहिबगंज में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, चोरी-लूट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। Sahebganj News: प्रेम-प्रसंग में सगे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, भाभी से इश्क बना कत्ल की वजह
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने ४ दिनों के भीतर मरांग मरांडी हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके सगे छोटे भाई सनत टुडू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी भाभी के साथ अवैध प्रेम-प्रसंग और खुन्नस के चलते अपने बड़े भाई की हत्या कर शव को पहाड़ के नीचे फेंक दिया था। विजयपुर-मयुरझुटी रोड पर पुलिस की रेड, 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज के रांगा थाना पुलिस ने विजयपुर-मयुरझुटी रोड के पास जंगल में छापेमारी कर कार से ब्राउन शुगर बेचते चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 52 ग्राम ब्राउन शुगर, नशा तोलने वाली मशीन और तस्करी में इस्तेमाल वैगन-आर कार जब्त की है। साहिबगंज पुलिस में बड़ा फेरबदल, सदर SDPO समेत कई अफसरों का तबादला
Published On
By Mohit Sinha
साहिबगंज में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड में 201 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए साहिबगंज जिले की पुलिसिंग की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी है। Sahebganj News : पुलिस को मिली 14 बोलेरो और 26 नई बाइक
Published On
By Anshika Ambasta
साहिबगंज पुलिस को 14 नई बोलेरो और 26 बाइक प्राप्त हुई हैं, जिन्हें गश्ती और अपराध नियंत्रण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। नई वाहनों से पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी और शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी और प्रभावी होगी। 