Sahebganj News: प्रेम-प्रसंग में सगे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, भाभी से इश्क बना कत्ल की वजह

सब इंस्पेक्टर विक्रम कुमार बाउरी के नेतृत्व में टीम को कामयाबी

Sahebganj News: प्रेम-प्रसंग में सगे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, भाभी से इश्क बना कत्ल की वजह
(फ़ोटो)

साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने ४ दिनों के भीतर मरांग मरांडी हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके सगे छोटे भाई सनत टुडू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी भाभी के साथ अवैध प्रेम-प्रसंग और खुन्नस के चलते अपने बड़े भाई की हत्या कर शव को पहाड़ के नीचे फेंक दिया था।

साहिबगंज: मरांग मरांडी हत्याकांड से पर्दा उठ गया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि कातिल कोई और नहीं बल्कि मृतक का सगा छोटा भाई सनत टुडू ही है। वजह बना भाभी से अवैध प्रेम-संबंध। दरअसल, बिहार के इशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के कटहल टोला निवासी मरांग मरांडी का शव बीते रविवार को मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बसाहा गांव के पास पहाड़ की तलहटी से बरामद हुआ था। पत्नी तानी के बयान पर मिर्जाचौकी थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ था।

पुलिस ने तकनीकी जांच और कॉल डिटेल के आधार पर जब कड़ियां जोड़ीं तो मामला प्रेम-प्रसंग का निकला। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी तानी चौड़े और आरोपी सनत टुडू के बीच अवैध संबंध थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी सनत टुडू अपनी भाभी से कम समय मिलने से परेशान रहता था। बड़ा भाई रास्ते का कांटा बन रहा था। इसी खुन्नस में उसने मौका पाकर अपने सगे बड़े भाई मरांग मरांडी की हत्या कर दी और शव पहाड़ के नीचे फेंक दिया।

सदर एसडीपीओ ने बताया कि मिर्जाचौकी थाना के सब इंस्पेक्टर विक्रम कुमार बाउरी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी सनत टुडू को धर-दबोचा। गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। भाभी के प्यार में अंधे देवर ने भाई-भाई के पवित्र रिश्ते को खून से रंग दिया। मिर्जाचौकी पुलिस ने तकनीकी जांच से 4 दिन में केस सुलझा दिया, वरना ये 'अंधा कत्ल' बनकर फाइलों में दफन हो जाता। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि अब जांच इस एंगल पर भी होगी कि हत्या में पत्नी की भूमिका थी या नहीं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ
Palamu News: कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश 
Deoghar News: बुआ फिल्म्स के 5 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, माताओं ने रैंप वॉक कर बिखेरा जलवा
उपायुक्त ने एमटीसी सेंटर का किया निरीक्षण, बच्चों के उपचार एवं पोषण व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Dumka News: मकान सूचीकरण एवं आवासन गणना कार्य की समीक्षा हेतु पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित
पाकुड़ की बड़ी उपलब्धि: महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
Pakur News: बीवी के लिए आभूषण खरीदने के बहाने युवक ने दुकानदार को लगाया चूना
Pakur News: आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र 
बोकारो स्टील प्लांट में "सुरक्षा हमारी साझा यात्रा" पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: चेन स्नैचिंग पर दारू थाना की चेतावनी: सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने किया स्टील प्लांट का दौरा
Koderma News: घर की चहारदीवारी से निकलकर आत्मनिर्भर बनीं इंदरवा की महिलाएं