Dumka News: मकान सूचीकरण एवं आवासन गणना कार्य की समीक्षा हेतु पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित

हलो एप आधारित कार्यों की प्रगति पर चर्चा

Dumka News: मकान सूचीकरण एवं आवासन गणना कार्य की समीक्षा हेतु पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित
(जनगणना समीक्षा बैठक आयोजित)

रामगढ़ प्रखंड सभागार में बीडीओ-सह-चार्ज पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में हलो एप आधारित आंकड़ों की शुद्धता पर जोर देते हुए बिना फील्ड विजिट किए टेबल वर्क करने वाले कर्मियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

रामगढ़: प्रखंड सभागार रामगढ़ में कमलेंद्र कुमार सिन्हा प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी (जनगणना), रामगढ़ की अध्यक्षता में बुधवार को जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं आवासन गणना कार्य की समीक्षा हेतु पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पंचायतों में संचालित हलो एप आधारित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। 

समीक्षा के दौरान सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी एचएलबी में कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो। बैठक में ऑनलाइन प्रविष्ट आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता पर विशेष बल दिया गया। 

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि केरोसिन तेल से प्रकाश, अत्यधिक दूरी से पेयजल प्राप्ति, शौचालय की अनुपलब्धता अथवा अन्य असामान्य प्रविष्टियों का विशेष सत्यापन किया जाए। किसी भी परिस्थिति में क्षेत्र भ्रमण किए बिना अथवा टेबल वर्क के माध्यम से आंकड़ों की प्रविष्टि स्वीकार्य नहीं होगी। 

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय एवं प्रशासनिक कार्य है, इसलिए सभी कर्मियों को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत

बैठक में सहायक चार्ज पदाधिकारी, रामगढ़ ब्रजेश कुमार, सभी पर्यवेक्षक उपस्थित थे। अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले पर्यवेक्षकों एवं कार्य में शिथिलता बरतने वाले प्रगणकों पर चार्ज पदाधिकारी -सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी और निदेश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में जनगणना का कार्य ससमय पूर्ण करना है।

यह भी पढ़ें: शिकारीपाड़ा की बंद पत्थर खदान में डूबा किशोर: पांचवें दिन भी नहीं मिला शव

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ
Palamu News: कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश 
Deoghar News: बुआ फिल्म्स के 5 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, माताओं ने रैंप वॉक कर बिखेरा जलवा
उपायुक्त ने एमटीसी सेंटर का किया निरीक्षण, बच्चों के उपचार एवं पोषण व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Dumka News: मकान सूचीकरण एवं आवासन गणना कार्य की समीक्षा हेतु पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित
पाकुड़ की बड़ी उपलब्धि: महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
Pakur News: बीवी के लिए आभूषण खरीदने के बहाने युवक ने दुकानदार को लगाया चूना
Pakur News: आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र 
बोकारो स्टील प्लांट में "सुरक्षा हमारी साझा यात्रा" पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: चेन स्नैचिंग पर दारू थाना की चेतावनी: सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने किया स्टील प्लांट का दौरा
Koderma News: घर की चहारदीवारी से निकलकर आत्मनिर्भर बनीं इंदरवा की महिलाएं