तिलैया डैम में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मातम

दोस्तों के साथ नहाने गया था युवक, गहरे पानी में डूबा

तिलैया डैम में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मातम
तिलैया डैम हादसे में युवक अफरोज आलम की हुई मौत

बरही थाना क्षेत्र के दुल्माहा गांव निवासी 26 वर्षीय अफरोज आलम की तिलैया डैम में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि अफरोज अपने दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया था, जहां वह गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हजारीबाग: बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुल्माहा निवासी इकबाल अंसारी के 26 वर्षीय पुत्र अफरोज आलम की तिलैया डैम में डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अफरोज अपने दोस्तों के साथ तिलैया डैम नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों एवं परिजनों के सहयोग से अफरोज को बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर बरही प्रशासन अस्पताल पहुंचा और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बताया जाता है कि अफरोज मुंबई में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और सोमवार को ही मुंबई से अपने घर लौटा था।

यह भी पढ़ें: 96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट

पोस्टमार्टम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि जितेंद्र गिरी समेत गांव के दर्जनों महिला एवं पुरुष मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: झुंड से बिछड़े गजराज का कहर, 25 साल के युवक को कुचलकर उतारा मौत के घाट, गांव में मातम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम
Koderma News: योगासन खेल प्रतियोगिता में बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
Bokaro News: डीएसपी समेत कई अधिकारियों का बड़ा तबादला, जिले में नई तैनाती तय
Koderma News: दिल थाम देने वाले मैचों के बीच खत्म हुआ लीग स्टेज, 4 सेमीफाइनल टीमों का हुआ फैसला
Ranchi News: एसबीयू में प्लेसमेंट ड्राइव, छात्रों को मिली बड़ी कंपनियों में नौकरी
BPSC TRE-4 वैकेंसी में देरी पर पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, रिंकल यादव हिरासत में, सड़क पर हंगामा
Koderma News: समर कैंप का तीसरा दिन: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ‘आर्ट डे’, मॉडर्न किड्स पैराडाइज में ‘लिटिल शेफ डे’
बाबूलाल मरांडी और रविन्द्र पांडेय ने माधवलाल सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा - ऐसे बेदाग जननेता बिरले होते हैं
Deoghar News: ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मोहनपुर पुलिस की कार्रवाई में 8.43 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
तिलैया डैम में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मातम
प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’, वीडियो वायरल
विकेन्द्रित उत्पादन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलती है मजबूती: कल्पना सोरेन