Hazaribagh News: डीसी का कड़ा रुख: नीलाम पत्र वादों के निपटारे में सुस्ती पर अधिकारियों को फटकार

सरकारी राजस्व की वसूली और वादों के निपटारे में न हो देरी: डीसी 

Hazaribagh News: डीसी का कड़ा रुख: नीलाम पत्र वादों के निपटारे में सुस्ती पर अधिकारियों को फटकार
(फ़ोटो)

हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने समाहरणालय में नीलाम पत्र वादों की समीक्षा करते हुए पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नोटिस तामिला के लिए चौकीदारों की मदद लेने और रजिस्टर 9 एवं 10 का मिलान कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बात कही।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले के विभिन्न विभागों में लंबित नीलाम पत्र वादों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों से लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि पुराने लंबित नीलाम पत्र वादों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन कार्य में तेजी लाएं।

वर्तमान में संचालित नीलाम पत्र वादों के संदर्भ में उपायुक्त ने संबंधित पक्षों पर विधिवत नोटिस का तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि वादों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से किया जा सके। साथ ही उन्होंने रजिस्टर 9 एवं रजिस्टर 10 का मिलान कर सभी वादों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं सटीकता बनाए रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने नीलाम पत्र पदाधिकारी को निर्देशित किया कि नोटिस तामिला की प्रक्रिया को तेज करते हुए आवश्यकतानुसार चौकीदारों के माध्यम से नोटिस भेजने की कार्रवाई तत्काल प्रारंभ की जाए। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक