इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

21 देशों के कृषि मंत्री, वैज्ञानिक और नीति विशेषज्ञ ले रहे हैं हिस्सा

इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
इंदौर में आयोजित BRICS कृषि सम्मेलन में शामिल विदेशी प्रतिनिधि और कृषि विशेषज्ञ।

मध्य प्रदेश के इंदौर में BRICS शिखर सम्मेलन-2026 के अंतर्गत कृषि कार्य समूह का महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हो गया है।

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में BRICS शिखर सम्मेलन-2026 के अंतर्गत कृषि कार्य समूह का महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार से शुरू हो गया। ग्रेंड शेरेटन होटल में आयोजित यह उच्च स्तरीय सम्मेलन 13 जून तक चलेगा, जिसमें 21 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, नीति निर्धारक और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

सम्मेलन के पहले दिन खाद्य सुरक्षा, कृषि नवाचार, जलवायु-अनुकूल कृषि, कृषि व्यापार और लघु किसानों के सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित तीन सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात सहित अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। दोनों देशों ने कृषि व्यापार के विस्तार, तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने और सतत कृषि विकास के लिए साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही खाद्य आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ बनाने, बाजार पहुंच बढ़ाने और जलवायु-लचीली खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सहयोगात्मक अनुसंधान पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव ने सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर किसान-केंद्रित और टिकाऊ कृषि विकास को बढ़ावा देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा, पोषण, कृषि व्यापार, पुनर्योजी कृषि और जलवायु-अनुकूल खेती को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। सदस्य देशों ने कृषि प्रणालियों को मजबूत करने और समावेशी एवं टिकाऊ विकास के लिए साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना

आयोजन के तहत 9 से 11 जून तक कृषि कार्य समूह की बैठकें होंगी, जबकि 12 और 13 जून को कृषि मंत्रियों की मुख्य बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान खाद्य हानि में कमी, पशुपालन, मत्स्य पालन और किसानों के अधिकारों जैसे विषयों पर भी मंथन किया जाएगा।

सम्मेलन में शामिल विदेशी प्रतिनिधियों ने इंदौर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भी भ्रमण किया। मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल राजवाड़ा पहुंचा, जहां इतिहासकारों ने उन्हें होलकरकालीन विरासत और इंदौर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप