सुश्रुत जयंती पर श्री श्री आयुर्वेद अस्पताल में विशेषज्ञ क्लिनिक की शुरुआत
श्री श्री विश्वविद्यालय, कटक के अंतर्गत श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अनुसंधान चिकित्सालय में सुश्रुत जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महर्षि सुश्रुत के शल्य चिकित्सा क्षेत्र में योगदान को याद किया गया।
कटक/रांची: ओड़िशा के कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय के अंतर्गत श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अनुसंधान चिकित्सालय द्वारा बुधवार को सुश्रुत जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभी अध्यापक, चिकित्सक, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में सुश्रुत जयंती समारोह आइकोनिक बिल्डिंग के कक्ष संख्या-307 में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रोफेसर डॉ. रवी नारायण त्रिपाठी ने महर्षि सुश्रुत के अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुश्रुत को आधुनिक शल्य चिकित्सा का जनक माना जाता है और उन्हें पूरे विश्व में सम्मानपूर्वक स्वीकार किया गया है। उनके द्वारा रचित 'सुश्रुत संहिता' आज भी शल्य चिकित्सा विज्ञान की एक अमूल्य कृति मानी जाती है।


यह पहल अस्पताल के विकास, उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के प्रावधान तथा रोगी-केंद्रित सेवाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष श्री आदेश गोयल, कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) तेजपरताप तथा कार्मिक निदेशक स्वामी सत्यचैतन्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजकों को बधाई दी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


