सीसीएल गांधीनगर अस्पताल में 17 जुलाई को लगेगा निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर

जरूरतमंदों को घर के पास विश्वस्तरीय इलाज

सीसीएल गांधीनगर अस्पताल में 17 जुलाई को लगेगा निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर

सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर (राँची) में 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है, जहाँ मैक्स अस्पताल, नई दिल्ली के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव राठी मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे।

रांची: सीसीएल के केन्‍द्रीय अस्‍पताल, गांधीनगर, काँके रोड, राँची में शुक्रवार, दिनांक 17 जुलाई, 2026 को प्रात: 9 बजे से नि:शुल्‍क हृदय रोग संबंधी चिकित्‍सीय शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन किया जा रहा है। इस चिकित्‍सीय शिविर में मैक्स अस्‍पताल, नई दिल्ली के प्रसिद्ध चिकित्‍सक डॉ. राजीव राठी (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्‍ट) हृदय रोग से ग्रसित मरीजों का जाँच करेंगे एवं चिकित्‍सीय सलाह देंगे।

हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस निःशुल्क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का लाभ उठा सकते हैं। मरीज के पास यदि पुराने ईलाज की रिर्पोट/जाँच के पेपर हों तो उसे अवश्‍य अपने साथ लाये। सीसीएल द्वारा नियमित तौर पर देश के ख्‍याति प्राप्‍त विशेषज्ञ चि‍कित्‍सकों को आमंत्रित कर विभिन्‍न बीमारियों से संबंधित स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर का उद्देश्‍य है कि जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के अत्‍याधुनिक ईलाज की सुविधा उनके घर के निकट ही प्राप्‍त हो सके तथा इससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

मेदिनीनगर में बदहाल सड़कों की मरम्मत शुरू, जेएलकेएम नेता आशुतोष तिवारी ने डीसी की सराहना की मेदिनीनगर में बदहाल सड़कों की मरम्मत शुरू, जेएलकेएम नेता आशुतोष तिवारी ने डीसी की सराहना की
भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया... हर टीम के रन किंग की पूरी लिस्ट, देखें किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन
Opinion: यूपी में कांग्रेस क्यों दिखा रही है अखिलेश यादव को 'आंखें'? समझिए पूरी सियासी रणनीति
राजमहल उपकारा में विचाराधीन बंदी को सांप ने काटा, अस्पताल में बची जान
सुश्रुत जयंती पर श्री श्री आयुर्वेद अस्पताल में विशेषज्ञ क्लिनिक की शुरुआत
साहिबगंज में 'मौत का मकान' बना उत्पाद कार्यालय, कभी भी ढह सकता है जर्जर भवन
रथ यात्रा के पावन अवसर पर झारखंडवासियों को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन का संदेश
यूनेस्को रिपोर्ट पर कांग्रेस नेता अमित पांडे का हमला, बोले- शिक्षा क्षेत्र में बढ़े ड्रॉपआउट के लिए केंद्र जिम्मेदार
कानपुर देहात के स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, बीएसए का आदेश
नोएडा पीजी अग्निकांड: दो की मौत मामले में पीजी संचालक गिरफ्तार, केयरटेकर फरार
केंद्र ने डीजल और एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल पर शुल्क घटाया
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा का पीडीए नारा खुद ही पिट गया