मोहनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, हत्या और सीएसपी लूटकांड का खुलासा

मोहनपुर रेलवे स्टेशन के पास छिनतई की योजना बनाते समय पुलिस ने दोनों को पकड़ा

मोहनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, हत्या और सीएसपी लूटकांड का खुलासा
देवघर के मोहनपुर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आरोपी एवं बरामद किया गया सामान

देवघर जिले के मोहनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी हत्या, लूट, छिनतई, मोबाइल चोरी और वाहन चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, 1800 रुपये नकद और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

देवघर: मोहनपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार कर जिले में हाल के दिनों में हुई कई संगीन वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, 1800 रुपये नकद तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले का खुलासा रविवार को पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने प्रेस वार्ता में किया।

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर रेलवे स्टेशन के समीप कुछ लोग राहगीरों से छिनतई की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की और दो संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन, नकदी और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें हत्या, लूट, छिनतई, मोबाइल चोरी और वाहन चोरी की कई घटनाओं में उनकी संलिप्तता सामने आने की बात कही गई।

एसपी के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने जून 2026 में देवघर थाना क्षेत्र में हुई चर्चित हत्या समेत जसीडीह और देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई कई आपराधिक घटनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुलिस इन जानकारियों के आधार पर पूरे आपराधिक नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: MITT संस्थान की NSS इकाई ने निकाली जल संरक्षण जन-जागरूकता रैली, दिए प्रेरक संदेश

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सीमावर्ती राज्य बिहार के जमुई जिले में हुई सीएसपी लूट की घटना में भी दोनों की संलिप्तता पाई गई है। इस इनपुट के आधार पर संबंधित जिले की पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: 28 जून से लापता 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा का पुलिस ने किया सफल खुलासा

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान