देवघर में तड़के आग का तांडव: अग्निशमन पहुंचने से पहले जल गईं दो दुकानें, लाखों का नुकसान

हार्डवेयर, प्लाई और स्टेशनरी का सामान जलकर नष्ट

देवघर में तड़के आग का तांडव: अग्निशमन पहुंचने से पहले जल गईं दो दुकानें, लाखों का नुकसान
देवघर के कुंडा मोड़ पर भीषण अग्निकांड के बाद जली हुई दुकानें

देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित कुंडा मोड़ पर रविवार सुबह भीषण अग्निकांड में दो दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में हार्डवेयर, प्लाई और स्टेशनरी की दुकानें आ गईं, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ।

देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र के कुंडा मोड़ पर रविवार सुबह करीब 4:30 बजे अचानक लगी आग ने दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की इस घटना में हार्डवेयर, प्लाई और स्टेशनरी की दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटें उठती देख तत्काल दुकानदारों को मोबाइल पर सूचना दी।

सूचना मिलने पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि अग्निशमन विभाग की टीम करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। तब तक दोनों दुकानों में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

उषा ट्रेड के संचालक संजय कुमार ने बताया कि उनकी हार्डवेयर एवं प्लाई की दुकान में आग लगने की सूचना सुबह मिली। उन्होंने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन टीम के देर से पहुंचने के कारण दुकान में रखा पूरा सामान जल गया। उन्होंने इस घटना में लगभग 15 से 17 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।

वहीं, बगल में स्थित शिव शक्ति स्टोर भी आग की चपेट में आ गया। दुकान संचालक राजेश गोप ने बताया कि पड़ोसियों से आग लगने की जानकारी मिली। जब वे दुकान पहुंचे, तब तक अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। आग की तेज लपटों ने दुकान में रखे स्टेशनरी के सामान को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें: देवघर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1488 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण सफलता नहीं मिली। बाद में अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें: देवघर सदर अस्पताल में वेतन विवाद, भुगतान नहीं हुआ तो होगा धरना

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस अग्निकांड में दोनों दुकानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

सीसीएल और कलाकृति के सहयोग से "स्वच्छता ऑन कैनवास" प्रतियोगिता संपन्न सीसीएल और कलाकृति के सहयोग से "स्वच्छता ऑन कैनवास" प्रतियोगिता संपन्न
Koderma News: सीएच प्लस टू हाई स्कूल में दो दिवसीय एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न
Hazaribagh News: पीएम सूर्य घर योजना के तहत बरही का करसो गांव बनेगा मॉडल सोलर विलेज
Palamu News: वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिन्हा के पिता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक
Hazaribagh News: पेलावल पुलिस ने नशीली दवाओं के सिंडिकेट का किया भंडाफोड़
Sahebganj News: 'मन की बात' सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम', संगठनात्मक बैठक आयोजित
Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय रेस्टोरेंट में संपन्न
Giridih News: श्री कबीर ज्ञान मंदिर में कबीर ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
Giridih News: उपायुक्त, एसपी और सिविल सर्जन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
Deoghar News: अनुमंडलीय अस्पताल से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
Sahebganj News: झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न
Sahebganj News: 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 2.64 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी 'दो बूंद ज़िंदगी की'