Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

पुनर्वास कार्यों की प्रगति और लंबित मामलों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा

Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
बैठक में मौजूद उपायुक्त व अधिकारी।

देवघर समाहरणालय में पुनासी जलाशय योजना के अंतर्गत गठित विस्थापित समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

देवघर: समाहरणालय सभागार में पुनासी जलाशय योजना के अंतर्गत गठित विस्थापित समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने की। इस दौरान पुनासी परियोजना से जुड़े विकास कार्यों, पुनर्वास की प्रगति तथा विस्थापित परिवारों की समस्याओं और लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

बैठक में उपायुक्त ने पुनासी परियोजना से प्रभावित परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत मिल रही सुविधाओं और लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विस्थापित परिवारों की सभी जायज मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।

समीक्षा के दौरान पुनर्वास नीति के तहत अब तक लाभान्वित परिवारों तथा शेष पात्र लाभुकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न पुनर्वास योजनाओं के तहत दिए गए लाभों का सत्यापन कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाए और इसे शीघ्र उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि परियोजना प्रभावित परिवारों को पुनर्वास योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने पुनर्वास से जुड़े सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोहनपुर से दबोचा गया

बैठक में पुनासी जलाशय परियोजना के विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परियोजना प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं का समाधान और पुनर्वास प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत

बैठक में विधायक सुरेश पासवान, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पुनासी जलाशय), डैम डिवीजन के अधिकारी, पुनासी समन्वय समिति के सदस्य, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

जंगली हाथियों की आमद से मचा हड़कंप: केटीपीएस प्लांट की सीआईएसएफ कॉलोनी और बैंक शाखाओं के पास डाला डेरा जंगली हाथियों की आमद से मचा हड़कंप: केटीपीएस प्लांट की सीआईएसएफ कॉलोनी और बैंक शाखाओं के पास डाला डेरा
ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीद जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक, सरकार ने किया सम्मान
Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत
Viral Video: कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले से शर्मनाक VIDEO सामने आया; इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Viral Video: थाने के अंदर सिपाही और महिला ट्रेनी का Kiss CCTV में रिकॉर्ड, जांच के बाद दोनों पर गिरी गाज
Viral Video: बंदर और उसके बच्चे ने सिखाया परवरिश का सबसे बड़ा सबक, उत्तराखंड पुलिस का वीडियो वायरल
मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक
Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा
Sahebganj News: दावे हवा-हवाई, धक्के से भी नहीं चली एंबुलेंस; साहिबगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल