जंगली हाथियों की आमद से मचा हड़कंप: केटीपीएस प्लांट की सीआईएसएफ कॉलोनी और बैंक शाखाओं के पास डाला डेरा
वन विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की
कोडरमा के जयनगर प्रखंड स्थित डीवीसी केटीपीएस प्लांट परिसर और सीआईएसएफ कॉलोनी के पास तीन जंगली हाथियों के झुंड के पहुंचने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से रांची की एक्सपर्ट टीम को बुलाया है, जो रात में हाथियों को सुरक्षित जंगलों की ओर खदेड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगी।
जयनगर: इन दिनों जंगली हाथियों के आतंक से क्षेत्र में दहशत बना हुआ है। शनिवार को तीन हाथियों का झुंड डीवीसी केटीपीएस प्लांट के सीआईएसएफ कॉलोनी और एसबीआई एवं बीओआई शाखा के बगल झाड़ियों में अपना बसेरा बनाया है। हाथियों के क्षेत्र में प्रवेश होने से लोग डरे हुए सहमे और दहशत में हैं।
वहीं डीवीसी प्रबंधन ने सभी संवेदकों और कम्पनी को निर्देश दिया है हाथियों के रेस्क्यू से पहले सभी मजदूरों को छुट्टी कराकर सुरक्षित निकलने का निर्देश दिया है। इधर हाथियों के प्लांट परिसर के आसपास प्रवेश की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आई और रांची से हाथी भगाने एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है। जहां टीम रात को रेस्क्यू ऑपरेशन चलायेंगे। वन विभाग ने हाथियों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने एवं उधर प्रवेश पर रोक लगा दी है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

