Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण

गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल तैयार करने के लिए कड़े निर्देश

Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण
(जर्जर विद्यालय भवन का निरीक्षण)

हजारीबाग नगर निगम के मेयर अरविंद राणा ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। महापौर ने विद्यालय प्रबंधन को आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर भवन की मरम्मत, रंग-रोगन और ढांचागत सुधार का कार्य चरणबद्ध तरीके से शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

हजारीबाग: नगर निगम क्षेत्र स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बाडम बाजार के जर्जर भवन और आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए मेयर अरविंद राणा ने विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की बदहाल स्थिति सामने आई, जिसे देखकर महापौर ने चिंता जताई और जल्द सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, विद्यालय का मुख्य भवन वर्ष 1983 में निर्मित हुआ था, जबकि वर्ष 2005 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत दो अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया गया था। समय के साथ दोनों भवन जर्जर हो चुके हैं। कई कमरों की दीवारों से प्लास्टर झड़ रहा है और भवन के विभिन्न हिस्सों में क्षति दिखाई दे रही है, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

निरीक्षण के दौरान महापौर अरविंद राणा ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विद्यालय भवन की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसके कायाकल्प के लिए आवश्यक पहल की जाएगी तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मरम्मत एवं विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का प्रयास किया जाएगा।

महापौर अरविन्द कुमार राणा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। जिन विद्यालयों की स्थिति खराब पाई जाएगी, वहां चरणबद्ध तरीके से मरम्मत, रंग-रोगन और अन्य आवश्यक कार्य कराए जाएंगे, ताकि विद्यालयों का स्वरूप बेहतर बनाया जा सके और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल मिल सके। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हीरा राम, प्रधानाध्यापिका रानी कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने राजनीतिक दलों को दिया 'एसआईआर' प्रक्रिया का प्रशिक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: 1 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 935 कार्टन के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
Koderma News: रोटरी क्लब असेंबली में नए सत्र का बजट और सेवा योजनाएं पेश
Koderma News: श्रम प्रवर्तन टीम और पुलिस की संयुक्त गुप्त सूचना आधारित बड़ी कार्रवाई
दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका की शादी के दिन ही 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत