Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने राजनीतिक दलों को दिया 'एसआईआर' प्रक्रिया का प्रशिक्षण

उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी बैठक में रहीं उपस्थित

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने राजनीतिक दलों को दिया 'एसआईआर' प्रक्रिया का प्रशिक्षण
(मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक)

हजारीबाग के कलेक्ट्रेट सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 को लेकर सर्वदलीय बैठक संपन्न हुई। इस दौरान निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के तहत त्रुटिरहित व पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने हेतु ऑनलाइन प्रपत्रों के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया गया।

हजारीबाग: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में आज 25 जून को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त हेमन्त सती ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को SIR की संपूर्ण प्रक्रिया एवं इसके विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है, जिससे सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके तथा अपात्र प्रविष्टियों को हटाया जा सके।

उपायुक्त ने पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सीमा, दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करें तथा पुनरीक्षण कार्य में प्रशासन का सहयोग करें।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों, प्रपत्रों के उपयोग एवं ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है और इसकी शुद्धता सुनिश्चित करने में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि जिले में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य सफलतापूर्वक एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विश्व योग दिवस पर विभावि जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा सामुदायिक जागरण कार्यक्रम आयोजित 

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी एवं राजनीतिक दलों में आम आदमी पार्टी से शशि कुमार सिंह, बहुजन समाज पार्टी से शीला देवी,भारतीय जनता पार्टी से जयनारायण मेहता,  कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया(मा0) से गणेश कुमार सीटू, इंडियन नेशनल कांग्रेस से निसार खान, आजसू से शुभम राणा, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा से सुनील कुमार शर्मा तथा राष्ट्रीय जनता दल से हीरामन यादव उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान
Bokaro News: प्रदूषण नियंत्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर बीएसएल में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Palamu News: बाल संरक्षण और किशोर विकास को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक
Pakur News: पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज गंभीर, बुलाई बैठक
Pakur News: जिले में खुलेंगे तीन नए स्पोर्ट्स डे बोर्डिंग केंद्र, उपायुक्त ने दी हरी झंडी
Pakur News: कंचनगढ़ गुफा और लीलातरी पर्यटन स्थल का होगा कायाकल्प और सौंदर्यीकरण
Hazaribagh News: विभावि के डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने राजनीतिक दलों को दिया 'एसआईआर' प्रक्रिया का प्रशिक्षण
Hazaribagh News: "नशा मुक्त राज्य हो हमारा" अभियान के तहत पुलिस का बड़ा जागरूकता कार्यक्रम
खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में नशामुक्त समाज के लिए विधिक कार्यशाला संपन्न
Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न