Ranchi News: सी-डैक पटना और सरला बिरला विश्वविद्यालय के बीच तकनीकी सहयोग पर करार
तकनीकी शिक्षा को समृद्ध बनाने की अनूठी पहल
सी-डैक पटना ने एआई, साइबर सिक्योरिटी और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के साथ करार किया है। कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और सी-डैक के सेंटर हेड अभिनव दीक्षित की बैठक में हुए इस समझौते से छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और शोध के नए अवसर मिलेंगे।
रांची: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), पटना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सिक्योरिटी, एडवांस्ड तथा क्वांटम कंप्यूटिंग सहित समकालीन एवं अत्यंत महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग के लिए सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के साथ करार करने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में गुरुवार को सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. श्रीधर डांडिन तथा सी-डैक के वैज्ञानिक एवं प्रतिनिधि अभिनव दीक्षित (सेंटर हेड) और साकेत कुमार झा के बीच विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के उपरांत दोनों संस्थानों के बीच सहयोगात्मक पहल को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।


विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक तथा राज्यसभा सांसद सह निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस सहमति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सहयोग तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


