स्वर्ण पदक विजेता शिक्षा से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

स्वर्ण पदक विजेता शिक्षा से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
स्वर्ण पदक विजेता शिक्षा कुमारी को सम्मानित करतीं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोड्डा की खिलाड़ी शिक्षा कुमारी से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। मंत्री ने शिक्षा की उपलब्धि को पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय बताया।

रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता शिक्षा कुमारी से मुलाक़ात की। इस अवसर पर गोड्डा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिक्षा कुमारी को शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ दीं।

रांची स्थित आवासीय कार्यालय में इस मुलाकात के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि शिक्षा ने स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, कठोर परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि शिक्षा की यह उपलब्धि केवल एक पदक नहीं, बल्कि गोड्डा सहित पूरे झारखंड के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक है।

मंत्री ने कहा कि शिक्षा की सफलता राज्य की उन सभी बेटियों के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यदि अवसर, समर्पण और संकल्प साथ हों, तो बेटियाँ हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल कर सकती हैं। उन्हें विश्वास है कि शिक्षा आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए झारखंड और देश का नाम रोशन करेंगी। इस दौरान शिक्षा ने चैंपियनशिप से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारियाँ और तैयारियों से जुड़ी जानकारी साझा की. 

झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं सरायकेला-खरसावां जिला बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 40-43 किलोग्राम भार वर्ग में गोड्डा की शिक्षा कुमारी ने पश्चिम सिंहभूम की खिलाड़ी सिली को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: आईसीएआर-आईआईएबी के समर कैंप में बच्चों ने सीखी झारखंड की पारंपरिक सोहराय कला

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शिक्षा कुमारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान स्थापित कर सकें।

यह भी पढ़ें: महाधिवक्ता राजीव रंजन के इस्तीफे पर सियासत गर्म, भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

जी-7 के मंच पर भारत की बढ़ी ताकत, मोदी ने जापान, ब्रिटेन और यूएई संग मजबूत किए रिश्ते जी-7 के मंच पर भारत की बढ़ी ताकत, मोदी ने जापान, ब्रिटेन और यूएई संग मजबूत किए रिश्ते
Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग
रांची में दिखेगा पलामू के सिनेमा का दम; सरला बिरला विश्वविद्यालय में 26 जून से सजेगा फिल्मी कलाकारों का महाकुंभ
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक
Dumka News: बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न
Dumka News: प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न
Dumka News: श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज, डीसी ने लिया जायजा
Pakur News: तीन दिनों में 92 किसानों के बीच बांटा गया 48 क्विंटल धान बीज
Pakur News: एसआईआर अभियान को लेकर बाबुधन मुर्मू ने नगाड़ा बजाकर जगाया समाज
Hazaribagh News: एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महाअभियान की शुरुआत