भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दी श्रद्धांजलि
सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया
रांची के कोकर स्थित समाधि स्थल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अमर कुमार बाउरी और संजीव विजयवर्गीय सहित कई नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने भगवान बिरसा के उलगुलान को याद करते हुए राज्य की अस्मिता की रक्षा का संकल्प लिया।
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जनजातीय स्वाभिमान, साहस और स्वतंत्रता चेतना के महानायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान साहू ने कहा कि हम झारखंड वासी भगवान बिरसा मुंडा को देवता के रूप में पूजते हैं। राज्य में कोई भी कार्यक्रम की शुरुआत हो, इनको श्रद्धासुमन अर्पित करके ही कार्य प्रारंभ होता है।
देश और राज्य के लिए अपने प्राणों की आहुति देने का काम इन्होंने किया। अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ विपरीत परिस्थिति में भी इनका संघर्ष एवं उलगुलान हम सबों के लिए प्रेरणादायक है। इनका पूरा जीवन आदिवासियों की अस्मिता को अक्षुण्ण रखने में समर्पित रहा। भगवान बिरसा का जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


